Today Headlines, 3 March 2023: तमिलनाडु में RSS की रैली पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, पंजाब में शुरू होगा बजट सत्र
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Today Headlines, 3 March 2023: आज साल के तीसरे महीने का तीसरा दिन है। आज सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु में RSS की रैली पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आइए जानते हैं कि तीन मार्च को किन-किन बड़ी खबरों पर देश दुनिया की नजरें रहेंगी…
तीन मार्च का इतिहास दो बड़ी घटनाओं का गवाह है। तीन मार्च 2006 को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैय्या मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। साथ ही 1000वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया था। ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते गेंदबाज थे।
दूसरी घटना भी श्रीलंका से जुड़ी है। तीन मार्च 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका क्रिकेट टीम के बस पर हथियारबंद आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: