Today Headlines, 29 March 2023: ममता बनर्जी का आज केंद्र के खिलाफ धरना, छत्तीसगढ़ HC के नवनियुक्त चीफ जस्टिस लेंगे शपथ

Today Headlines, Mamta Banerjee, Yogi Adityanath, Chhattisgarh High Court

ममता बनर्जी।

Today Headlines, 29 March 2023: राजस्थान में एक बार फिर मौसम आज बुधवार से करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में 29 मार्च से बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं बुधवार को किन-किन खबरों पर लोगों की नजर रहेगी…

विज्ञापन

आज की खास खबरें

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 29 और 30 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देंगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य का करोड़ों रुपए बकाया न देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

हिमाचल में प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 29 मार्च होगी। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दों पर निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 29 मार्च को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इसमें निकाय सीटों के आरक्षण के संबंध में नगर निगम और नगर पालिका नियमावली में संशोधन हो सकता है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 29 मार्च को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।

विज्ञापन
और पढ़िए – Wayanad Parliamentary Seat: वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव कब? मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया ये जवाब

आज का इतिहास

स्वतंत्रता संग्राम में 29 मार्च का दिन ऐतिहासिक है। 1857 में 29 मार्च को मंगल पांडे ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की मशाल जलाई थी। जो देखते ही देखते पूरे देश में फैल गई थी।

बंगाल की बैरकपुर छावनी में 34वीं बंगाल नेटिव इंफेंटरी के मंगल पांडे ने परेड ग्राउंड में दो अंग्रेज अफसरों पर हमला कर दिया था। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। उन्हें 7 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ