---विज्ञापन---

देश angle-right

Today Headlines, 26 March 2023: पीएम मोदी करेंगे 99वां मन की बात कार्यक्रम, राजस्थान में ब्राह्मण महाकुंभ आज

Today Headlines, 26 March 2023: आज तारीख 26 और मार्च का आखिर रविवार है। पीएम मोदी आज मन की बात करेंगे। पीएम पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा में मछुआरों से बात करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। यह पीएम मोदी का 99वां मन की बात कार्यक्रम है। आइए […]

---विज्ञापन---

Today Headlines, 26 March 2023: आज तारीख 26 और मार्च का आखिर रविवार है। पीएम मोदी आज मन की बात करेंगे। पीएम पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा में मछुआरों से बात करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। यह पीएम मोदी का 99वां मन की बात कार्यक्रम है। आइए जानते हैं और किन-किन खबरों पर लोगों की नजर रहेगी…

आज की बड़ी खबरें

इसरो 26 मार्च को यूके स्थित वनवेब के लिए अपना दूसरा उपग्रह लॉन्च करेगा। लॉन्चिंग से 30 मिनट पहले इसका लाइव प्रसारण भी शुरू होगा।

---विज्ञापन---

जयपुर के बाद अब 26 मार्च को विप्र फाउंडेशन की तरफ से डूंगरपुर के सागवाड़ा में ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन करेगा।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस 26 मार्च को देश के सभी राज्यों स्थित पार्टी मुख्यालयों से राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। इसे सत्याग्रह आंदोलन नाम दिया गया है।

---विज्ञापन---

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 मार्च को कर्नाटक के दौरे पर होंगे। यहां चुनाव आयोग जल्द चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है।

आज का इतिहास

आज का इतिहास महान कवयित्री महादेवी वर्मा से जुड़ा है। 26 मार्च 1907 को महादेवी का जन्म हुआ था। उन्हें साहित्य अकादमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधित किया गया।

---विज्ञापन---

इसके अलावा 1971 में 26 मार्च को बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया था। इसके बाद वह दक्षिण एशियाई देशों के समूह में एक नए सदस्य के रूप में शामिल हुआ था।

यह भी पढ़ें: EARTH HOUR VIDEO: पूरे देश में एक घंटे के लिए बिजली रही गुल, देखें अक्षरधाम-हावड़ा ब्रिज और यूपी राजभवन का नजारा

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2023 06:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola