Today Headlines, 25 July 2023: संसद के मॉनसून सत्र का चौथ दिन, ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद HC में सुनवाई

Gyanvapi Case, Allahabad High Court, Maa Shringar Gauri, Varanasi News
विज्ञापन

Today Headlines, 25 July 2023: उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 जुलाई से उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा, यूपी, हिमाचल समेत 15 राज्यों में बारिश होगी। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

  • संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है। बीते तीन दिनों से मणिपुर मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामा चल रहा है। मंगलवार को एनडीए और विपक्ष ने अलग-अलग बैठकें बुलाई हैं।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ओडिशा के तीन दौरे पर जाएंगी। वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
  • वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी विवाद में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
  • मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह मंगलवार और बुधवार को सिंगरौली के दौरे पर रहेंगे। वे यहां कई सौगातों का पिटारा खोलेंगे।
  • पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान आज गिरफ्तार हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने इस्लामाबाद पुलिस को इमरान की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
  • बिहार में वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी मंगलवार से निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा शुरू करेंगे। उनका कहना है कि जो रिजर्वेशन देगा, उसी पार्टी को 2024 के चुनाव में समर्थन देंगे।
  • उत्तराखंड के बीजेपी सांसदों की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी। 2024 चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व के साथ रणनीति बनाई जाएगी।

आज का इतिहास

आज के दिन का इतिहास विज्ञान की एक बहुत अहम उपलब्धि के लिए दर्ज है। इसी दिन पहले टेस्ट ट्यूब बेबी ने जन्म लिया था। इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया के पहले आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ था। वजह ढाई किलोग्राम था। आज यह पद्धति दुनियाभर में प्रचलित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ