Today Headlines, 24 Feb 2023: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का आज से महाधिवेशन शुरू होगा, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें 15 हजार डेलीगेट्स शामिल होंगे। 26 फरवरी को समापन के मौके पर रायपुर के राज्योत्सव स्थल में मेगा रैली होगी। आइए जानते हैं क्या खास खबरें हैं…
आज की बड़ी खबरें
- पीएम मोदी 24 फरवरी को नगालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दीमापुर के चुमुकेदिमा में रैली करेंगे। यहां 27 फरवरी को चुनाव होना है। दो मार्च को नतीजे आएंगे।
- छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होगा। यह अधिवेशन 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन होगा।
- यूपी में कानपुर के सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ 24 फरवरी से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। उन पर महिला का घर फूंकने, फर्जी आधारकार्ड के जरिए हवाई यात्रा करने का आरोप है।
- भाजपा 24 फरवर को किसान सम्मान निधि के चार साल पूरे होने पर पूरे देश में किसान सम्मान दिवस मनाएगी। सभी जिलों में किसान सम्मेलन होंगे।
- गुजरात विधानसभा में 24 फरवरी को 2023-24 के लिए बजट पेश किया जाएगा। इस दौरान विपक्ष पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के मूड में है।
- ओडिशा में सरकार 24 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेगी। यहां 21 फरवरी से बजट सत्र चल रहा है। 27, 28 और एक मार्च को बजट पर चर्चा की जाएगी।
आज का इतिहास
क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास है। बात ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम की। 24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका और भारत का मुकाबला चल रहा था। इस एकदवसीय मैच में सचिन तेंदुलकर ने 147 गेंदों में 25 चौके और तीन छक्कों की नाबाद 200 रनों की पारी खेली।
यह एकदिवसीय क्रिकेट का पहला दोहरा शतक था। सचिन के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 401 रन बनाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 248 रनों पर सिमट गई थी।
यह भी पढ़ें: कमलनाथ ने PM मोदी को लिखा पत्र, सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की उठाई मांग
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
1 hr agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
1 hr agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
2 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
3 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
4 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
4 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
5 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
6 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines