Today Headlines, 24 April 2023: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी के बाद असम के डिब्रूगढ़ जेल की आइसोलेटेड सेल में रखा गया है। उससे खूफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। वहीं, सूडान में जंग जारी है। ऐसे में भारत सरकार अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी है। फिलहाल आज इन बड़ी खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे रीवा में पंचायती राज दिवस के मौके पर संबोधन देंगे। साथ ही 4 लाख से अधिक लाभार्थियों को गृह प्रवेश भी कराएंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के मामले की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर से निकाय चुनाव के लिए प्रचार का बिगुल बजाएंगे।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सोमवार को ट्रिपल आईटी और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
रांची आर्मी लैंड स्कैम मामले में सोमवार को आइएएस छवि रंजन ईडी के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होंगे। उन्हें ईडी ने तीसरी बार समन जारी किया था।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सोमवार 24 अप्रैल से पंजाब चुनाव के लिए प्रचार शुरू करेगी।
आईपीएल में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद स्टेडियम में शाम साढ़े बजे से मुकाबला होगा।
आज का इतिहास
क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए आज खास दिन है। सोमवार को सचिन तेंदुलकर का बर्थडे है। उनका नाम 1973 में 24 अप्रैल को हुआ था। वे देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारत रत्न अवार्ड मिल चुका है।
यह भी पढ़ें: Sudan Conflict: ब्रिटेन ने दूतावास अफसरों को परिवार समेत सूडान से बाहर निकाला, PM ऋषि सुनक ने सेना के जज्बे को सराहा
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
3 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines