Today Headlines, 23 Feb 2023: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आज आरोपी शीजान खान को जमानत मिल सकती है। वह दो महीने से पुलिस हिरासत में है। पालघर जिले में वसई सत्र अदालत में शीजान ने जमानत याचिका दाखिल की थी। आइए जानते हैं आज क्या-क्या बड़ी खबरें हैं…
आज की बड़ी खबरें
- गृह मंत्री अमित शाह 23 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर होंगे। वे यहां बेल्लारी में विजय संकल्प समावेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
- मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में 23 फरवरी को एडीजे 6 की कोर्ट में सुनवाई होनी है। यह सुनवाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की याचिका पर होगी।
- एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले के आरोपी एक्टर शीजान खान बीते दो महीने से जेल में हैं। हाल ही में आरोपी शीजान ने वसई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी और अब कोर्ट में 23 फरवरी को इस मामले को लेकर सुनवाई होगी।
और पढ़िए – वाराणसी में बाइक के नंबर प्लेट पर लिखा ‘योगी सेवक’, पुलिस ने काटा 6,000 का चालान
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 फरवरी को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे निजी पारिवारिक समारोह के लिए दो दिन जिले के प्रवास पर रहेंगे।
- सनराइजर्स हैदराबाद 23 फरवरी को अपने कप्तान का ऐलान करेगी। ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया था।
- मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 23 फरवर को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। वे महिदपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- बंगाल में 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस साल कुल 6 लाख 98 हजार से ज्यादा बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। 2,867 सेंटर बनाए गए हैं।
- कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां तेज हैं। यह अधिवेशन 24 फरवरी को रायपुर में होगा। 22 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे।
और पढ़िए – जुनैद-नासिर मर्डर मामले में नया मोड़, हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस पर दर्ज किया केस
आज का इतिहास
हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा मधुबाला का आज जन्मदिन है। उन्होंने मुगल-ए-आजम और चलती का नाम गाड़ी फिल्मों में अभिनय करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ था। उन्हें उनकी खूबसूरती के लिए वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा भी कहा गया।
फिल्मी दुनिया में मधुबाला का सफर बेहद छोटा रहा। महज 36 साल की उम्र में 23 फरवरी 1969 को उनकी मौत हो गई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines