---विज्ञापन---

देश angle-right

Today Headlines, 22 April 2023: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत, आज देशभर में मनेगी ईद

Today Headlines, 22 April 2023: आज देशभर में ईद है। लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य नेताओं ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। आइए जानते हैं कि 22 अप्रैल को देश और दुनिया की कौन-कौन सी खास खबरें हैं… आज की […]

---विज्ञापन---

Today Headlines, 22 April 2023: आज देशभर में ईद है। लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य नेताओं ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। आइए जानते हैं कि 22 अप्रैल को देश और दुनिया की कौन-कौन सी खास खबरें हैं…

आज की बड़ी खबरें

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत शनिवार से हो रही है। गंगोत्री और यमनोत्री के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया पर खोले जाएंगे।

---विज्ञापन---

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर हैं। वे शनिवार को दावणगेरे में रोड शो और सभा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल शनिवार को चंदखुरी धाम में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 24 अप्रैल तक चलेगा।

---विज्ञापन---

इसरो शनिवार को TeLEOS-02 सैटेलाइट की लॉन्चिंग करेगा। इसकी लॉन्चिंग में PSLV-C55 रॉकेट का इस्तेमाल होगा।

आईपीएल में शनिवार को दो मैच होंगे। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे से लखनऊ में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से मुंबई में खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

आज का इतिहास

शनिवार को पृथ्वी दिवस है। 1970 में 22 अप्रैल को इसे दुनिया ने खुलेमन से अपनाया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों ने जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने के लिए लोगों को जागरुकता बढ़ सके।

अन्य घटनाएं, जो 22 अप्रैल के नाम दर्ज

1906: यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1921: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने इंडिया सिविल सर्विस से इस्तीफा दिया था।
1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: J&K के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को CBI ने दिया नोटिस, 28 अप्रैल को दिल्ली बुलाया, जानें पूरा मामला

First published on: Apr 22, 2023 06:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola