---विज्ञापन---

देश angle-right

Today Headlines, 19 Feb 2023: गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में करेंगे शिवसृष्टि पार्क का उद्घाटन, राजस्थान के दौरे पर ओवैसी

Today Headlines, 19 Feb 2023: आज मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज की जयंती है। पुणे में शिवाजी महाराज पर आधारित थीम पार्क का पहला फेज बनकर तैयार है। आज इसका उद्घाटन होना है। इसके जरिए मराठा साम्राज्य के इतिहास को दिखाया जाएगा। आइए जानते हैं और क्या-क्या खास खबरें हैं… आज की खास खबरें […]

---विज्ञापन---

Today Headlines, 19 Feb 2023: आज मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज की जयंती है। पुणे में शिवाजी महाराज पर आधारित थीम पार्क का पहला फेज बनकर तैयार है। आज इसका उद्घाटन होना है। इसके जरिए मराठा साम्राज्य के इतिहास को दिखाया जाएगा। आइए जानते हैं और क्या-क्या खास खबरें हैं…

आज की खास खबरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 फरवरी को पुणे में शिवसृष्टि पार्क का उद्घाटन करेंगे। दरअसल, 19 फरवरी को मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का जन्मदिवस है।

---विज्ञापन---

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवेसी राजस्थान के दौरे पर हैं। वे यहां रविवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। इस साल के अंत में यहां चुनाव होने वाले हैं।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव में यूपीए प्रत्याशी के लिए 19 फरवरी को गोला में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

---विज्ञापन---

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया 19 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे यहां बजरंग दल के कार्यकर्ता विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

आज का इतिहास

आज महान शिल्पकार राम वनजी सुतार का जन्मदिन है। उनका जन्म 1925 में आज के ही दिन हुआ था। पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित सुतार ने गांधी की साढ़े तीन सौ से ज्यादा मूर्तियां बनाई हैं। संसद में लगी इंदिरा गांधी, मौलाना आजाद, जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमाएं भी सुतार ने बनाई हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शिवसेना से हाथ धोने वाले उद्धव ठाकरे को NCP चीफ शरद पवार ने दी ये सलाह

First published on: Feb 19, 2023 12:12 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola