Today Headlines, 18 May 2023: कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया। समारोह में आने वाले VIP की सुरक्षा का प्लान भी बना लिया गया है। लेकिन अभी सीएम पद को लेकर संस्पेंस है। सूत्रों का कहना है कि आज गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीएम के नाम का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल खबरें और भी हैं, जिन पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो-2023 का उद्घाटन करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को वर्चुअली ओडिशा में आठ हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
और पढ़िए – कर्नाटक के CM होंगे सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम पद के लिए माने DK शिवकुमार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने तलब किया है। इसी मामले में 9 मई को उन्हें गिरफ्तार फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिहा किया गया था।
आर्यन खान ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
फिल्म द केरल स्टोरी से जुड़ी सभी याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बंगाल में इस फिल्म पर बैन है।
बिहार में जाति आधारित जनगणना पर अंतरिम रोक लगाने के पटना हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली बिहार सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा।
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को तमिलनाडु और महाराष्ट्र सरकार के कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा, जिसमें जल्लीकट्टू और बैलगाड़ी दौड़ को अनुमति दी गई है।
और पढ़िए – Weather Update : गर्मी का कहर होगा कम, आज 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश
आज का इतिहास
विज्ञान की दुनिया और भारत के लिए आज का दिन अहम है। 1974 में 18 मई को भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला परमाणु परीक्षक कर दुनिया को चौंका दिया था। इसे स्माइलिंग बुद्धा नाम दिया गया था। उस दिन बुद्ध पूर्णिमा थी। भारत ने दुनिया को संदेश दिया था कि उसने परीक्षण सिर्फ शांति के उद्देश्य से किया है।
इससे पहले केवल पांच देशों ने परमाणु परीक्षण किया था। यह सभी देश संयुक्त राष्ट्र के स्थायी सदस्य थे। 1998 में 11 और 13 मई को भारत ने फिर परीक्षण किया। जिसे पोखरण-2 नाम दिया गया था। इसकी जिम्मेदारी अब्दुल कलाम के हाथ में थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
43 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
51 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines