हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Today Headlines, 18 Feb 2023: दक्षिण अफ्रीका से कूनो पार्क आएंगे 12 चीते, रायपुर में शुरू होगी सेलेब्रिटी का क्रिकेट लीग

विज्ञापन
पीएम मोदी ने पिछले साल सितंबर में अपने बर्थडे पर 8 चीतों को कूनो पार्क में छोड़ा था।

Today Headlines, 18 Feb 2023: दक्षिण अफ्रीका से आज 12 चीते भारत पहुंच रहे हैं। इनमें 7 नर और 5 मादा हैं। सभी को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।

चीतों को लाने के लिए C-17 ग्लोबमास्टर दक्षिण अफ्रीका भेजा गया था। इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले साल सितंबर में अपने बर्थडे पर 8 चीतों को कूनो पार्क में छोड़ा था। तो आइए जानते हैं और क्या-क्या खास खबरें हैं…

आज की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 फरवरी को मेघालय के तुरा में रैली को संबोधित करने जा सकते हैं। यहां 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। नतीजे 2 मार्च को आएंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 फरवरी को तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगी। वे यहां दो दिन रहेंगी। राष्ट्रपति भगवान मीनाक्षी अम्मन के दर्शन के लिए मदुरै जाएंगी।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 फरवरी को धरियावद, सिरोही और जोधपुर के दौरे पर रहेंगे।
  • दक्षिण अफ्रीका से 7 नर और 5 मादा सहित 12 चीते भारत पहुंचेंगे। इन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।
  • पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला शनिवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। वे भाजपा में बीते 30 साल से थे।
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर में 18 फरवरी को सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग यानी सीसीएल 2023 का आगाज होगा। इस दौरान बॉलीवुड के कई नामचीन एक्टर मौजूद रहेंगे।

आज का इतिहास

18 फरवरी 1930 को अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबा ने प्लूटो ग्रह की खोज की थी। इसका नाम प्लूटो कैसे पड़ा? यह बड़ा दिलचस्प है। इस ग्रह का नाम रखने के लिए आवेदन मांगे गए थे। तब 11वीं में पढ़ने वाली एक लड़की ने यह नाम प्लूटो सुझाया था।

विज्ञापन

उसका कहना था कि रोम में अंधेरे के देवता को प्लूटो कहते हैं और इस ग्रह पर भी हमेशा अंधेरा रहता है, इसलिए इसका नाम प्लूटो रखा जाए। बता दें कि प्लूटो ग्रहों के परिवार में शामिल नहीं है। इसे सूर्य का एक चक्कर लगाने में 248 साल लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें:Shivsena Dispute: एकनाथ शिंदे की हुई शिवसेना, निशान भी मिला, चुनाव आयोग से उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola