News24 Live Updates: हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से जन जीवन तबाह है, जबकि कई राज्यों में मानसून की बेरुखी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। 19 अगस्त को बारिश की संभावना है। फिलहाल, आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
News24 Live Updates…
- दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी
दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण चल रहा है। सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित उतार लिया गया है।
- जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मुठभेड़ में घायल आतंकी का शव मिला
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गूंदा खवास इलाके मुठबेड़ में घायल आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। आतंकी के शव के पास से हथगोले, मैगजीन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। बता दें कि सुरक्षाबलों ने 5 अगस्त को हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों में से एक को घटनास्थल पर ही ढेर कर दिया था, जबकि दूसरा आतंकी घायल हो गया था और जंगल में भाग गया था। जंगल में भागे दूसरे आतंकी का शव आज एसओजी ने ढकीकोट रियासी से बरामद किया। – इनपुट: आसिफ सुहाफ।
यह भी पढ़ें: कश्मीर में नहीं थे मुसलमान, बोले- गुलाम नबी आजाद, कहा- भारत में हिंदुओं का कराया गया धर्म परिवर्तन
- जम्मू के बठिंडी में NIA की छापेमारी, संदिग्ध के घर से जब्त किए डॉक्युमेंट्स
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को जम्मू के बठिंडी में छापेमारी कर कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने डॉक्टर परवेज अहमद नाज, निवासी गंदोह, जिला डोडा और वर्तमान में पीर बाग कॉलोनी, बठिंडी निवासी के घर छापा मारा।
ऐसा संदेह है कि डॉक्टर अपने मोबाइल में कुछ प्रतिबंधित ऐप्स का उपयोग कर रहा है और पाकिस्तान स्थित नंबरों के संपर्क में है। एनआईए की टीम संदिग्ध के घर से वेतन वृद्धि के कुछ कागजात अपने साथ ले गयी है। कहा जा रहा है कि छापेमारी के दौरान परवेज़ अहमद नाज़ घर पर नहीं थे।
- जातीय जनगणना के मुद्दे पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट प्रकाशित करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे। वे सुथियाना गांव के पास स्थित सीआरपीएफ कैंप जाएंगे।
- भारत और आयरलैंड टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होगी। कुल तीन मैच खेले जाएंगे। 23 अगस्त को ये सीरीज खत्म होगी।
- दिल्ली में पर्यटन मंत्रालय आज से आजादी के अमृत महोत्सव और एक भारत श्रेष्ठ भारत फूड फेस्टिवल आयोजित कर रहा है। यह आयोजन दिल्ली में राज्य सदनों और भवनों में तीन दिन चलेगा।
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल आज मणिपुर जाएगा।
- हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से अब तक 70 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सिरमौर के दौरे पर रहेंगे।
आज का इतिहास
18 अगस्त का इतिहास नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा है। आज बोस की पुण्यतिथि है। 1945 में आज के दिन उनके विमान ने मंचूरिया की तरफ उड़ान भरी थी। फिर विमान ताईहोकू हवाई अड्डे के पास क्रैश हो गया। 5 दिन बाद टोक्यो रेडियो ने यह जानकारी फ्लैश की थी। बताया था कि हादसे में नेताजी बुरी तरह जल गए। उनका ताइहोकू अस्पताल में निधन हो गया। विमान में सवार अन्य भी मारे गए। हालांकि देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें देखे जाने का दावा किया गया। आज भी उनकी मौत एक रहस्य है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
27 mins ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
1 hr agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
3 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
7 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
10 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
13 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
15 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines