Today Headlines, 16 May 2023: कर्नाटक में सीएम के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। डीके शिवकुमार आज दिल्ली आ सकते हैं। सोमवार को उनकी तबियत ठीक नहीं थी। सिद्धारमैया पहले से राजधानी में हैं। सूत्रों का कहना है कि आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीएम के नाम का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाज आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
पीएम मोदी मंगलवार को देशभर के 45 केंद्रों पर सरकारी विभागों में नवनियुक्त 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।
द केरल स्टोरी फिल्म विवाद को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केरल हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ यह सुनवाई है।
केंद्रीय दूरसंचार विभाग मंगलवार को संचार साथी नाम के पोर्टल को लॉन्च करेगी। इसकी मदद से चोरी या गुम हुए मोबाइल को ट्रेस कर पाएंगे।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ दर्ज आतंकवाद के मामलों में मंगलवार को उनकी जमानत पर लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
आईपीएल में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ में मुकाबला होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
आज का इतिहास
आज का दिन एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के लिए याद किया जाता है। दरअसल, 16 मई 2013 को अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकाला था। मेडिकल की दुनिया में इसे बड़ी सफलता बताया गया था। इसके माध्यम से कई लाइलाज बीमारियों जैसे पार्किंसन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ में चोट और आंखों की रोशनी के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी थी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
8 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
9 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
11 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines