Today Headlines, 15 August 2023: आज देशवासी अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह लाल किले की प्राचीर से देश को 10वीं बार संबोधित करेंगे। करीब तीन हजार लोगों को इसके लिए न्योता दिया गया है। आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मंगलवार को प्रदेश के 9 करोड़ ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना का लाभ देगी।
- केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, बिहार और राजस्थान में 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचेगी।
- लखनऊ में मंगलवार को फ्री में देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी। लुलू मॉल जैसे थिएटर्स ने इसका ऐलान किया है।
- हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
- राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ करेंगे।
- भारत-पाकिस्तान के बीच शिमला समझौते की गवाह बने शिमला राजभवन को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम लोगों के लिए खोला जाएगा। सुबह 10 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला इसका शुभारंभ करेंगे।
आज का इतिहास
15 अगस्त 1947 को भारतवासियों ने अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाई थी। यह सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन पतंग क्यों उड़ाई जाती है? इसका भी अपना एक इतिहास है, जो जंग-ए-आजादी से जुड़ा है। बात 1927 की है। देश में साइमन कमीशन का विरोध हो रहा था। लोगों ने साइमन कमीशन वापस जाओ के नारे लगाए थे। यह नारा इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग पतंगों पर नारे लिखकर आसमान में उड़ाने लगे। पतंगें अभिव्यक्ति की आजादी का एक अहम हथियार बन गई। तभी से लोग स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने लगे।
यह भी पढ़ें: असल में यही हैं भारत भाग्य विधाता,वायरल सब्जीवाले से मिले राहुल गांधी, कही अपने दिल की बात
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
17 mins agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines