Today Headlines, 14 May 2023: आज मदर्स डे है। विश्वभर में मई महीने के दूसरे रविवार को लोग मदर्स डे मनाते हैं। आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी खास दिन है। आज यूपी के 51 जिलों में परीक्षा होगी। इसमें 5.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस ने विधायक दल की पहली बैठक आज रविवार को बेंगलुरु में बुलाई है। यह बैठक शाम पांच बजे होगी।
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई 10वीं और 12वीं के नतीजे रविवार को घोषित करेगा। फरवरी और मार्च में परीक्षाएं हुई थीं।
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को जाट समाज का महाकुंभ होगा। इसमें सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जैसे बड़े दिग्गज शामिल होंगे।
आईपीएल में रविवार को दो मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे और दूसरा मुकाबला सीएसके और केकेआर के बीच शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा।
आज का इतिहास
आतंकवाद-उग्रवाद पर करारी चोट करने की दिशा में आज का दिन भारत के लिए अहम है। 14 मई 1992 को भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे यानी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम पर प्रतिबंध लगाया था। यह कार्रवाई गैर कानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत की गई थी। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था।
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
2 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines