Today Headlines: आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, नूंह में हिंदू महापंचायत पर अड़े लोग
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Today Headlines, 13 August 2023: 15 अगस्त को भारतवंशी अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। इसको लेकर देश की राजधानी दिल्ली में तैयारियां चल रही हैं। रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। इसलिए 8 सड़कों को सुबह 4 बजे से 11 बजे तक बंद कर दिया है। इसलिए जब आप बाहर निकलें तो ट्रैफिक एडवायजरी देखकर निकलें। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज का दिन एयरलाइन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर है। 1951 में 13 अगस्त को भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने उड़ान भरी थी। इसमें सिर्फ दो सीट थी। 1953 में भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए इस विमान का उत्पादन शुरू हुआ था। आजादी के महज चार साल बाद ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा पहला विमान डिजाइन करना आसान नहीं था। यह एक बड़ी उपलब्धि थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: