Today Headlines, 12 May 2023: पीएम मोदी आज गुजरात के दौरे पर, सुप्रीम कोर्ट में दो अहम मामलों की सुनवाई

Today Headlines, Narendra Modi, Gujarat, Supreme Court, Adani Row, Pakistan, Imran Khan Arrest Case

PM modi

Today Headlines, 12 May 2023: बंगाल की खाड़ी से उपजा तूफान मोचा का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में अगले दो दिनों में आंधी-तूफान आ सकता है। तेज बारिश की भी संभावना है। आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर शुक्रवार को गुजरात जाएंगे। वे गांधीनगर में करीब ढाई हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अडानी-हिंडनबर्ग विवाद पर सुनवाई होगी। दो मार्च को शीर्ष अदालत ने सेबी को दो महीने के भीतर जांच करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट शुक्रवार को द केरला स्टोरी फिल्म देखेगी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। पहलवान कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

द केरला स्टोरी के निर्माताओं की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका लगाई गई है।

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को पटना जाएंगे। वे भव्य कलश यात्रा निकालेंगे।

विज्ञापन

पाकिस्तान में रिहाई के बाद पूर्व पीएम इमरान खान शुक्रवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होंगे। उन्हें 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रिहा किया गया।

पाकिस्तान अवैध रुप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 199 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़िए – Wrestlers Protest: एसआईटी के सामने पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह, दर्ज कराया अपना बयान

आज का इतिहास

2008 में 12 मई को चीन में भयंकर भूकंप आया था। पलभर में 87 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इतिहास में इसे सबसे ताकतवर प्राकृतिक आपदाओं में इसे शामिल किया गया है। लाखों लोग बेघर हो गए थे। संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था। इस भूकंप में करीब चार लाख लोग घायल हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ