Today Headlines, 11 May 2023: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने रेसलर्स को समर्थन देने के लिए गुरुवार को हरियाणा से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। उधर, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से हालात गृह युद्ध जैसे बने हुए हैं। पूर्व मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
यूपी में निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को होगा। 38 जिलों में वोटिंग होगी। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट गुरुवार से अजमेर से जयपुर के बीच 125 किमी की पांच दिवसीय जनसंघर्ष यात्रा शुरू करेंगे।
दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल के बीच टकराव का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार मांग रही दिल्ली सरकार की याचिका पर फैसला आएगा।
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और 15 अन्य विधायकों की योग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आएगा।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।
आज का इतिहास
आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है। 11 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया था। राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में खेतोलाई गांव के पास कुल पांच परमाणु परीक्षण किए गए। इसके बाद दुनिया दंग रह गई थी। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की अगुवाई में यह मिशन अंजाम दिया गया था।
यह भी पढ़ें: News 24-Today’s Chanakya Analysis: न्यूज़ 24 टुडेज चाणक्य एनालिसिस में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, जेडीएस की उखड़ी जमीन
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
9 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
12 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines