Today Headlines, 10 May 2023: आज साल के 5वें महीने का 10वां दिन है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवालों का धरना 17 दिनों से जारी है। पहवान यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। वहीं, आज कर्नाटक में 224 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव है। आइए जानते हैं कि बुधवार को किन-किन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
कर्नाटक की 224 सीटों के लिए आज बुधवार को सुबह 7 बजे से वोट डाले जाएंगे। शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। 13 मई को रिजल्ट आएगा।
यूपी में रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान होगा। वहीं, पंजाब के जालंधर सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।
पीएम मोदी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे 55 सौ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
आज का दिन गो फर्स्ट के लिए अहम है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण वित्तीय संकट से घिरी गो फर्स्ट एयरलाइन के खुद को दिवालिया घोषित करने के आवेदन पर फैसला सुनाएगी।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार बुधवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। वे बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता मुहिम चला रहे हैं।
आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ चार्जशीट पर बुधवार को दिल्ली की अदालत में सुनवाई होनी है।
पाकिस्तान के पूर्व इमरान खान के खिलाफ बुधवार को तोशखाना प्रकरण में आरोप तय किए जाएंगे। उन्हें मंगलवार की दोपहर एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
आज का इतिहास
आज का दो अहम घटनाओं के लिए याद किया जाता है। बात अंग्रेजी हुकूमत और मुगल शासन से जुड़ी हुई हैं। 1526 में 10 मई को बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में अपना कदम रखा था। उसने मुगल शासन की स्थापना की और देश के इतिहास और भूगोल को बदल दिया था।
वहीं, 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 10 मई को मेरठ से पहले स्वतंत्रता सग्राम की शुरुआत हुई थी। मेरठ की तीनों रेजीमेंट के सिपाहियों ने बगावत करते हुए दिल्ली कूच कर दिया था। अंग्रेजों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
यह भी पढ़ें: Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद PAK में बवाल, डमी एयरक्रॉफ्ट-रेडियो स्टेशन को किया आग के हवाले
संबंधित खबरें
कटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
8 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
11 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
42 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
3 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines