हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Today Headlines, 09 May 2023: अमित शाह कोलकाता के दौरे पर, सऊदी अरब अंतरिक्ष में भेजेगा अपनी पहली महिला यात्री

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah

Today Headlines, 09 May 2023: चक्रवाती तूफान मोचा का असर मंगलवार से देशभर में दिख सकता है। आईएमडी निदेशक एचआर बिस्वास ने बताया कि बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी में अभी कम दबाव बना है, इसके आज तीव्र होने की संभावना है। यह 10 मई को बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी से सटे अंडमान सागर क्षेत्र में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 11 मई तक उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को कोलकाता जाएंगे। वे रवींद्र जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। बीएसएफ जवानों से भी मिलेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में गुजरात के बिलकिस बानो केस की सुनवाई होगी। बिलकिन बानो ने दोषियों की रिहाई को चुनौती दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को माउंट आबू जाएंगे। वे सवाई नारायण धर्मशाला में कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे।

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की अदालत से आरोप तय किए जा सकते हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को ओडिशा जाएंगे। वे बीजद सुप्रीमो और सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कानपुर में सभा करेंगे। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी आज कानपुर में सभा है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ मंगलवार को शिवराज सिंह की लाडली बहना योजना के जवाब में नारी सम्मान योजना लॉन्च करेंगे।

2023 की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक आदिपुरुष का ट्रेलर मंगलवार को पूरी दुनिया में एक साथ लॉन्च किया जाएगा।

बिहार सरकार की तरफ से जातीय जनगणना को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। गणना पर रोक लगाए जाने के बाद सरकार ने इंटरलोकेटरी एप्लीकेशन लगाई थी।

सऊदी अरब अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री रेयाना बरनावी को अंतरिक्ष में भेजेगा। वे अमेरिका के फ्लोरिडा से एक प्राइवेट मिशन के तहत उड़ान भरेंगी।

आज का इतिहास

आगरा का ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया था। ताजमहल 1653 में 9 मई को बनकर तैयार हुआ था। इसे बनाने में 22 साल लगे थे।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story: बंगाल में द केरला स्टोरी पर लगा प्रतिबंध, अनुराग ठाकुर बोले- आतंकी संगठनों के साथ खड़ी हैं ममता बनर्जी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें