Today Headlines, 08 July 2023: तेलंगाना की राजनेता वाईएस शर्मिला शनिवार को अपनी पार्टी वाईएसआरटीपी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि शर्मिला अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगी। जिस पर आज मुहर लग सकती है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
यह भी पढ़ें: डरते नहीं तो इन चार मुद्दों पर चुप्पी क्यों?, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया पलटवार
आज की बड़ी खबरें
पीएम मोदी शनिवार को तेलंगाना के वारंगल जाएंगे। वे यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के अलावा एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 11 जुलाई को परिणाम आएंगे।
खालिस्तानी आतंकी निज्जर की याद में कनाडा में शनिवार को रैली होगी। भारतीयों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के निवास पर शनिवार को टिफिन बैठक होगी।
मणिपुर में शुक्रवार तक इंटरनेट पर बैन है। सरकार आगे के लिए आज इस पर निर्णय ले सकती है।
आज का इतिहास
आज का दिन दो महान शख्सियत के जन्म दिन के तौर पर दर्ज है। एक बंगाल के महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और दूसरे क्रिकेटर सौरव गांगुली हैं। ज्योति बसु को कम्युनिस्टों का पितामत कहा जाता है। 1914 में 8 जुलाई को ज्योति बसु का जन्म हुआ था। उनके नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पर सबसे लंबे समय तक रहने का अनोखा रिकॉर्ड है। इसी बंगाल की धरती पर 1972 में आज के दिन सफलतम कप्तानों में शुमार क्रिकेटर सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
30 mins agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
32 mins agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
47 mins agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
4 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines