Today Headlines: भारत आएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन, आज रिलीज होगी शाहरुख की मूवी Jawan

Today Headlines, G-20 Summit, US President Joe Biden, Shahrukh Khan, Jawan Film

US President Joe Biden India Visit Updates

Today Headlines, 07 September 2023: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है। 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा रहेगा। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजन होगा। ऐसे में दिल्ली के सभी स्कूलों को आज 7 सितंबर से अगले चार दिन बंद रखा है। हालांकि शिक्षकों को तैनाती स्थल न छोड़ने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरे रहेंगी…

विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें

  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। वे अगले चार दिन भारत में रहेंगे।
  • पीएम मोदी गुरुवार को जकार्ता में आसिया-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे बुधवार को रवाना हुए हैं।
  • राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के गुरुवार को एक साल पूरे हो गए। आज देश के हर जिले में कांग्रेस यात्रा निकालेगी।
  • बॉक्स आफिस पर गुरुवार को शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हो रही है।
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

आज का इतिहास

7 अगस्त के दिन का इतिहास पुलिस से जुड़ा है। हर साल इस दिन अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2022 में 7 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस के रूप में नामित किया था। इसका उद्देश्य इंटरपोल की स्थापना को मनाने के साथ शांति, सुरक्षा और न्याय बनाए रखने में दुनिया भर से कानून प्रवर्तन की भूमिका को उजागर करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ