Today Headlines, 07 June 2023: देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी हो रही है। इस बीच यूपी के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान पूर्वांचल के जिलों में बारिश होने की संभावना है। 11 जून तक तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल समर्थन जुटा रहे हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का आगाज 7 जून को लंदन के ओवल में होगा। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा।
पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव में महापंचायत होगी। इसमें कई पहलवानों के शामिल होने की संभावना है।
दिल्ली में बाइक सर्विस पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
आज का इतिहास
1893 की बात है। भारत के वकील मोहनदास करमचंद गांधी अपने क्लाइंट अब्दुल्ला सेठ के एक कानूनी मामले में वकालत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे। 7 जून को वे ट्रेन से डरबन से प्रिटोरिया की यात्रा के लिए फर्स्ट क्लास का टिकट लिया था। उन्हें फर्स्ट क्लास में बैठा देख एक अंग्रेज आग बबूला हो उठा। उसने रेल अफसरों की मदद से उन्हें डिब्बे से बाहर फेंक दिया था। इसी घटना के बाद गांधीजी ने रंगभेद के मुहिम छेड़ दी थी। बाद में भारत आकर आजादी के आंदोलन को मजबूत किया।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: क्या सरकार और पहलवानों के बीच बन गई बात, अकेले पड़ गए बृजभूषण शरण सिंह?
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
1 hr agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
2 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
2 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
3 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
4 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
4 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
5 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines