Today Headlines, 03 May 2023: आज कर्नाटक में तीन सभाएं करेंगे PM मोदी, MP में डॉक्टर हड़ताल पर

Today Headlines, Karnataka Assembly Election 2023, Narendra Modi, Rajasthan, Go First Airline, Manish Sisodia

Prime Minister Narendra Modi

विज्ञापन

Today Headlines, 03 May 2023: उत्तराखंड में बद्रीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर तीन मई को रोक लगा दी गई है। किसी भी तीर्थयात्री को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं मिलगी। फिलहाल आज की इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

पीएम मोदी बुधवार को कर्नाटक के मुदाबिदरे, अंकोला और बेलहोंगल में जनसभा करेंगे। 224 सीटों वाले राज्य में 10 मई को वोटिंग होनी है।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे। वे डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी के 21वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बुधवार को 18वीं यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का शुभारंभ करेंगे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव के तहत बुधवार को बलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

आईपीएल में बुधवार को दो मुकाबले होंगे। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यह शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा।

मध्य प्रदेश में सरकारी डॉक्टर बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी, आईपीडी और ऑपरेशन के काम बंद रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़िए – अजित पवार या सुप्रिया? शरद पवार के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी NCP अध्यक्ष पद की कमान, मंथन जारी

बिहार के बाहुबली और हाल ही में जेल से रिहा हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की बुधवार को शादी है। यह शादी देहरादून में होगी।

आज का इतिहास

1939 में तीन मई को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के भीतर ही फॉरवर्ड ब्लॉक के नाम से अपनी पार्टी की स्थापना की थी। इसके कुछ दिन बाद उन्हें कांग्रेस से निकाल दिया गया था। बाद में फॉरवर्ड ब्लॉक अलग पार्टी बन गई। दूसरे विश्वयुद्ध के शुरू होने से पहले फॉरवर्ड ब्लॉक ने स्वतंत्रता संग्राम को और अधिक तेज करने के लिए जनजागृत्ति शुरू की। इस पार्टी को अब ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ