---विज्ञापन---

देश angle-right

News Live Updates: ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो का निधन, बीमार चल रहे थे

Today Headlines, 02 September 2023: ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और BJD विधायक सूर्य नारायण पात्रो का 75 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात प्रधानमंत्री […]

---विज्ञापन---

Today Headlines, 02 September 2023: ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और BJD विधायक सूर्य नारायण पात्रो का 75 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी।

---विज्ञापन---

एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए 8 सदस्यीय कमेटी गठित

भारत सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, पूर्व राज्यसभा एलओपी गुलाम नबी आज़ाद और अन्य को समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

---विज्ञापन---

आज की बड़ी खबरें

  • इसरो शनिवार सुबह 11:50 बजे श्रीहरिकोटा से अपना पहला सूर्य मिशन आदित्य एल वन लॉन्च करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
  • एशिया कप 2023 में शनिवार को भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है।
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे रायपुर में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे।

आज का इतिहास

2 सितंबर के दिन का इतिहास एक बड़े बदलाव की वजह से खास है। 1969 में इसी तारीख को दुनिया के पहले एटीएम की शुरुआत हुई थी। इसे न्यूयॉर्क के रॉकविल सेंटर में इंस्टाल किया गया था। यह एटीएम केमिकल बैंक था। एटीएम इतना सफल हुआ कि इसे बनाने वाली कंपनी डॉक्यूटेल ने अगले पांच साल में 70 फीसदी एटीएम मार्केट पर कब्जा कर लिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मराठा आरक्षण आंदोलन में बवाल, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दागे आंसू गैस के गोले, देखें VIDEO

First published on: Sep 02, 2023 05:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola