Today Headlines, 26 May 2023: 25 मई से देश में नौतपा शुरू हो गया है, यह वो समय होता है जब प्रचंड गर्मी पड़ती है। लेकिन नौपता की शुरुआत बारिश से हुई। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में गुरुवार को बरसात हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी देश के अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए पासपोर्ट मामले में शुक्रवार को दिल्ली की अदालत में सुनवाई होगी। राहुल ने कोर्ट से एनओसी की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (26 मई) को नए संसद भवन के उद्घाटन मामले की जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील सीआर जया सुकिन ने दाखिल की है।
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार शिरडी के पास मुंबई-नागपुर सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को दिल्ली के दौरे पर हैं। वे मिंट इंडिया पब्लिक पॉलिसी समिट कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का एएसआई से सर्वे कराए जाने की याचिका पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। पिछले दिनों कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
आज का इतिहास
आज का इतिहास पीएम मोदी के नाम दर्ज है। 2014 में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने 26 मई को देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली थी। वे यूपी के वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वे रिकॉर्ड मतों से जीते थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
9 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
10 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
11 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines