Live Updates
भारत-पाक सीमा पर आतंकी की मूवमेंट, हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर आतंकी घुसपैठ की आशंका के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की मूवमेंट नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद नजदीक देखी गई है। इसके चलते सेना और बीएसएफ के जवानों को अलर्ट किया गया है।
आईडीपीएल प्लांट के गोदाम में लगी आग
उत्तराखंड के ऋषिकेश में औषधि निर्माण संस्थान आईडीपीएल प्लांट के वर्षों से बंद पड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम के भीतर रखे केमिकल के ड्रम फट गए। रात तक यहां आग के बीच धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी। अग्निशमन विभाग के आठ गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। ऋषिकेश के अतिरिक्त डोईवाला और नरेंद्र नगर से भी फायर ब्रिगेड ने गाड़ियां मंगाई गई हैं।
बीरभूम में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई जख्मी
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्थित पारुई इलाके में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान भारी बमबारी भी की गई जिसमें कई लोग घायल हो गए।
जेपी नड्डा ने झारखंड के नेताओं के साथ बैठक की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में झारखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की।
नदी में समाया 12 करोड़ का पुल किसने बनाया? नितिन गडकरी ने बताया
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार के अररिया में दुर्घटनाग्रस्त पुलिया का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत नहीं हुआ है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत इसका काम चल रहा था। 12 करोड़ की लागत से बना यह पुल नदी में समा गया। 13 साल में यह पुल तीन बार बन चुका है।
गृह मंत्रालय की घोषणा- अश्विनी कुमार बने MCD के नए कमिश्नर
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। अश्विनी कुमार दिल्ली MCD के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए।
बालासोर में कर्फ्यू पर क्या बोले डिप्टी सीएम?
ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने बालासोर में कर्फ्यू लगाए जाने पर कहा कि मैं बालासोर की जनता की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने की अपील करूंगा। सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। मैत्रीपूर्ण तरीके से समाधान किया जाएगा।
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगी किरण-श्रुति चौधरी!
सूत्रों के अनुसार, हरियाणा कांग्रेस की नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार को भाजपा का दामन थाम सकती हैं। लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से दोनों नाराज चल रही थीं। उन्होंने कांग्रेस की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है।
PM मोदी-CM योगी ने दशाश्वमेध घाट पर की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा की।
हरियाणा की बसों में मिलेंगे ठंडे पानी : असीम गोयल
हरियाणा सरकार में परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में ठंडे पानी का कैंपर रखा जाएगा। इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कृषि की अहम भूमिका रहेगी : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज सूर्य देवता ने भी अपनी कृपा बरसाई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। 21वीं सदी के भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कृषि की बड़ी भूमिका रहने वाली है। बनारस का लंगड़ा आम, जौनपुर की मूली, गाजीपुर की भिंडी ऐसे अनेकों उत्पाद आज विश्व के बाजारों में पहुंच रहे हैं। पैकेज फूड में देश को ग्लोबल मार्केट में नई ऊंचाई पर ले जा रहा है। पीएम सम्मान किसान समृद्धि केंद्रों के माध्यम से एक बड़ा सपोर्ट विकसित किया जा रहा है। नमो ड्रोन दीदी की तरह ही कृषि दीदी कार्यक्रम एक प्रयास है।
वर्षा गायकवाड़ ने छोड़ी विधायकी, लोकसभा चुनाव में उज्जवल निकम को हराई थी
कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुंबई की धारावी सीट से विधायकी छोड़ दी। उन्होंने राहुल नार्वेकर को अपना इस्तीफा सौंपा। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में वर्षा गायकवाड़ ने नॉर्थ सेंट्रल मुंबई सीट से भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम को हराया था।
वाराणसी में क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद आज हम पहली बार बनारस आया हूं। मैं बनारस की जनता को नमस्कार करता हूं। काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी के लोगों के मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर मुझे धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं।
पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के पुंछ में गोलीबारी चल रही है। एक बार फिर सुरक्षाबलों के जवान और आतंकी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
विधानसभा चुनाव के लिए AAP से कोई गठबंधन नहीं : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने झज्जर में कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। हमें लोकसभा चुनाव में जो वोट शेयर मिला है उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, गुटबाजी भाजपा में है। AAP के साथ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन था, राज्य में (विधानसभा चुनाव के लिए) कोई गठबंधन नहीं है।
बिहार के अररिया में गिरा पुल
बिहार के अररिया में आज नदी के ऊपर बना पुल ढह गया। पुल बकरा नदी पर बना था और इसका उद्घाटन होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुल ध्वस्त हो गया और नदी में समा गया। घटना अररिया जिला के सिकटी प्रखंड इलाके की है। लोगों ने पुल के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
ट्रेन हादसे और टॉयलेट में बैठ सफर करने पर कांग्रेस का बयान
बंगाल में ट्रेन हादसे और आज ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर 10 लोगों के सफर करने वाला वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कमेंट किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि तीन-चार दिन पहले रेल मंत्री ने कहा कि जो लोग अनारक्षित तरीके से घुस जाते हैं, उन लोगों पर पुलिस बल का प्रयोग करो। मंत्री जी, ये जो अनारक्षित लोग आरक्षित डिब्बे में घुस जाते हैं, ये अपनी मर्जी से टायलेट में बैठकर यात्रा नहीं करते।
Modi 3.0 पहले संसद सत्र का शेड्यूल आया सामने
लगातार तीसरी बार बनी मोदी सरकार ने संसद सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान लोकसभा के स्पीकर का भी फैसला होगा। सत्र के दौरान सदन के नेता के तौर पर PM मोदी 26 जून को लोकसभा स्पीकर के उम्मीदवार के नाम का प्रस्ताव सदन में रखेंगे।
स्पीकर के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को सदन में इंट्रोड्यूस करेंगे। 27 जून को राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री मोदी दोनों सदनों में जवाब 2 और 3 जुलाई को देंगे।
दिल्ली में भीषण अग्निकांड
दिल्ली के गांधी नगर में आज भीष्ण अग्निकांड हुआ। 3 मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगी। शाहदरा के रघुबरपुरा इलाके की घटना है। आग में जलकर फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। फिलहाल किसी के फंसे होने की खबर नहीं है, लेकिन आग कैसे लगी है, इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।
इंदौर में नाबालिग लड़की छत से गिरी
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक और नाबालिग बच्ची की मौत हो गई है। लसुड़िया थाना क्षेत्र का मामला है। 13 वर्ष की अंजली नामक बच्ची 14वें माले से गिर गई। डीबी सिटी में हादसा हुआ है। बच्ची स्वयं गिरी या हादसा हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
NEET विवाद में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
नीट पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया है। जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ आज हल्ला बोला गया। विरोध प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, गोपाल
राय, आम आदमी पार्टी के पार्षद, कार्यकर्ता और बच्चों के पैरेंट्स मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सहित देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। NEET के पेपर लीक का मुद्दा गर्माता जा रहा है। नीट एग्जाम को कैंसिल करके दोबारा परीक्षा कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।
प्रयागराज में मां और बेटियों ने सुसाइड किया
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक विवाहिता ने 2 बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। 30 वर्षीय अंजना यादव और उसकी 2 बेटियों समीक्षा 5 वर्ष और स्वेक्षा 4 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। यमुनानगर के जसरा स्टेशन के नजदीक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की। पारिवारिक कलह आत्महत्या किए जाने की वजह बताई जा रही है। पंडा ग्राम चिल्ला गौहानी के राम कैलाश यादव की बहू अंजना यादव की शादी 2017 में टुनटुन यादव से हुई थी। टुनटुन यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।
बिक्रम सिंह मजीठिया ने उठाए सवाल
शिरोमणी अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने आज एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में है, फिर भी वह लोगों को मरवा रहा, धमकियां दे रहा, कैसे? सिद्धू मूसेवाला का कातिल और सलमान खान को धमकियां देने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई किस तरह जेल में बैठ कर पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ ईद पर बातचीत करके सिस्टम पर सवाल उठा रहा है? यह किसकी कमी है?
दिल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट में बम की सूचना
दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि फ्लाइट में बम है, ब्लास्ट होने से बचा सकते हो तो बचा लो। इसके बाद तुरंत पायलट और क्रू मेंबर्स को बताया गया। प्लेन और पैसेंजर की चेंकिंग की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तराखंड में कैबिनेट मीटिंग कल
लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ कैबिनेट की पहली बैठक कल होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 19 जून दिन बुधवार को दोपहर 3 बजे महानदी भवन मंत्रालय में बैठक होगी, जिसमें मोदी की गारंटी को पूरा करने लिए निर्णय लिए जा सकते हैं। साथ ही प्रशासनिक ढांचे को बेहतर करने को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में बकरीद की खुशियां मातम में बदलीं
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बीते दिन एक गांव में बकरीद की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि 17 जून को गांव कालू निवासी 4 बहनें रेशमा (13), अफसाना (11), गुड्डी (9) और लल्ली (7) रेहरा बाजार के बनकट गांव में अपनी नानी के घर ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने आई थीं, लेकिन चारों बहनें शाम के समय गांव के बगल स्थित कुवानो नदी में डूब गईं। चारों लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
मध्य प्रदेश के सीहोर में भीषण अग्निकांड
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आष्टा इलोके में देररात करीब ढाई बजे भीषण अग्निकांड हुआ, जिस पर सुबह 5 बजे 5 फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। कन्नौद रोड स्थित सोनी लॉज और कैप्टन कार डेकॉर में आग लगी, जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आष्टा, कोठरी, जावर और सीहोर से अग्निशमन वाहन बुलाए गए। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
वंदे भारत ट्रेन का समय बदला
पश्चिम बंगाल में दौड़ने वाली हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत का समय बदल दिया गया है। आज से ट्रेन सुबह 6:55 बजे से दौड़ेगी। बीते दिन दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हुई थी। ट्रेन को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी थी। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई और करीब 25 लोग घायल हुए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद बीती रात कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने सियालदह रेलवे स्टेशन पर पहुंची कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों से बातचीत करके हालातों का जायजा लिया।
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका वेलकम है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी (वाराणसी) के दौरे पर पहुंचे। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की। दशाश्वमेध घाट पर शाम को गंगा आरती भी करेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करके करीब 9.3 करोड़ों किसानों को 2-2 हजार रुपये देंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में चल रहे मुकदमे की सुनवाई हुई, जो 26 जून तक के लिए टाल दी गई है। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines