Live Updates
यूपी के आगरा स्थित सिंधी बाजार में भीषण आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।
पुणे हिट एंड रन केस में आज पूरे देश की नजर रही। कोर्ट ने आज दोपहर चार बजे नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल समेत 3 आरोपियों को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। वहीं नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल बोर्ड ने 5 जून तक बाल सुधार गृह में भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अतिरिक्त धारा जोड़कर नाबालिग आरोपी को पुनः हिरासत में लिया था।
https://twitter.com/ANI/status/1793296743813276146
अमित शाह परसों दिल्ली आए थे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी समर्थक पाकिस्तानी हैं, क्या आप पाकिस्तानी हैं? हमें दिल्ली, गोवा, गुजरात, पंजाब में समर्थन मिला, तो क्या वे पाकिस्तानी हैं? 4 जून को, भारत गठबंधन सरकार बनेगी और AAP इसका हिस्सा होगी और पहला काम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना होगा।
दिल्ली के द्वारका में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हर दिन 12 किमी राजमार्ग बनाए। मोदी सरकार 30 किमी का निर्माण कर रही है। कांग्रेस ने 60 वर्षों में 70 हवाई अड्डे बनाए, मोदी ने 10 वर्षों में 70 नए हवाई अड्डे बनाए। कांग्रेस ने 380 मेडिकल बनाए। मोदी ने 10 साल में 325 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज बनाए, कांग्रेस के राज में 7 एम्स थे, आज 22 से ज्यादा एम्स हैं। कांग्रेस के राज में सिर्फ 25% लोगों के पास नल कनेक्शन थे, आज 75% से ज्यादा हैं। आज हम दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन निर्यातक हैं। आज, लगभग 1्.25 लाख स्टार्ट.अप हैं। हम एक लाख करोड़ से अधिक का रक्षा उत्पादन कर रहे हैं। आज बैंक 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफ़ा कमा रहे हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी को श्रद्धांजलि दी।
गोवा आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित रहेगी- इंडिगो
इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि अस्थायी रनवे अनुपलब्धता के कारणए गोवा से आने.जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। तत्काल सहायता के लिएए बेझिझक हमारे क्रू या ऑन.ग्राउंड टीम से संपर्क करें और उड़ान की स्थिति की जांच करें।
https://twitter.com/ANI/status/1793276434359722082
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कलकत्ता हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि 2010 के बाद जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने केवल मुस्लिम वोट बैंक के लिए बेवजह मुसलमानों को ओबीसी प्रमाणपत्र दिए थे। ये वोट बैंक की राजनीतिए ये तुष्टिकरण की राजनीति, हर हद पार कर रही है। आज कोर्ट ने तमाचा मारा है, ये खान मार्केट गैंग पाप की ज़िम्मेदार है ये लोग कहते हैं देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है वक्फ बोर्ड को लगातार सरकारी जमीन दे रहे हैं और बदले में वोट मांग रहे हैं। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ये लोग देश के बजट का 15% अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित करना चाहते हैं।
यूपी के मैनपुरी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश अरविंद पाल को अरेस्ट कर लिया। अरविंद पाल पर कई जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। अरविंद पाल पर 30 अप्रैल को बोलेरो कार की टक्कर ठेकेदार अशोक चौहान की हत्या का आरोप था। जानकारी के अनुसार पुलिस मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अरेस्ट करनी पहुंची थी, लेकिन इस दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पाल के पैर में गोली लगी। फिलहाल पुलिस ने उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री और बांकुरा से भाजपा उम्मीदवार सुभाष सरकार के समर्थन में बांकुरा में रोड शो किया।
ओबीसी आरक्षण जारी है और रहेगा- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी मैंने एक जज को आदेश पारित करते हुए सुना, जो बहुत प्रसिद्ध रहे हैं। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों से आरक्षण छीन लेंगे। क्या ऐसा कभी हो सकता है लेकिन ये शरारती लोग अपना काम एजेंसियों के माध्यम से कराते हैं। इन्हें किसी के माध्यम से आदेश मिला है, लेकिन मैं इस राय को स्वीकार नहीं करूंगी। जिन्होंने आदेश दिया है, उन्हें इसे अपने पास रखना चाहिए, हम बीजेपी की राय नहीं मानेंगे, ओबीसी आरक्षण जारी है और हमेशा जारी रहेगा।
AAP को शर्म आनी चाहिए- हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वाति मालीवाल मामले को लेकर दिल्ली में कहा कि उन्हें यह कहते हुए शर्म आनी चाहिए कि यह कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है क्योंकि आज मुद्दा यह है कि आप अपनी 50% आबादी के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। कोई भी महिला जो अपने माता-पिता के घर, पार्टी अध्यक्ष के घर या अपने रिश्तेदार के यहां जाती है, यह कम से कम आप उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ लेकिन अब हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट है कि शराब घोटाले से संबंधित 170 फोन नष्ट कर दिए गए।
watch | Delhj: Union Minister Hardeep Singh Puri says, "... They ought to be ashamed of themselves for saying this is not an important issue (Swati Maliwal Assault case). Because the issue today is how you treat 50% of your population... Any woman who goes to their parents's… pic.twitter.com/dfFAfByN4Q
— ANI (@ANI) May 22, 2024
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली इलाके के नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला एक मेल मिला था। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई हैं।
पुणे हिट एंड रन केस में नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल पर वंदे मातरम संगठन के लोगों ने स्याही फेंकी। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी।
सीएम योगी ने यूपी में जबरदस्त काम किया है- सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि हर तरफ जो माहौल दिख रहा है पूरा माहौल मोदी केंद्रित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में काम किया है और जनता उनके सुशासन के बारे में जानती है। उत्तर प्रदेश एक नया रिकॉर्ड बनाएगा।
इंडी गठबंधन वालों को तीन भयानक बीमारियां- श्रावस्ती में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "INDI गठबंधन में तीन भयंकर बीमारियां हैं, जिससे देश को सावधान रहना जरूरी है। INDI गठबंधन वालों की सबसे बड़ी बीमारी है कि ये लोग घोर साम्प्रदायिक हैं, ये घोर जातिवादी हैं और ये घोर परिवारवादीहैं। ये तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशक बन सकती है।
पंजाब में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, दो पुलिस कमिश्नर हटाए
पंजाब में चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए 2 पुलिस कमिश्नरों को हटा दिया है। आयोग ने जालंधर कमिश्नर स्वप्न शर्मा और लुधियाना कमिश्नर कुलदीप चहल को हटा दिया है।
पुणे हिट एंड रन मामले में सुनवाई पूरी, 4 बजे आएगा फैसला
पुणे हिट एंड रन मामले में जुवेनाइल कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। दोनों पक्षों ने अदालत में अपनी दलीलें पेश कीं। अदालत शाम 4 बजे अपना फैसला सुनाएगी।
'देश में बदलाव का माहौल है', हिमाचल में क्या बोले सचिन पायलट?
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कहा कि मैं मंडी लोकसभा क्षेत्र में हूं और यहां एकतरफा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। मुझे पूरा विश्वास है कि विक्रमादित्य सिंह भारी बहुमत से जीतेंगे और हिमाचल में चारों सीटों पर हमारे उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है। देश में भी बदलाव का माहौल है।
गुजरात के एक गोदाम में लगी भीषण आग
गुजरात के खेड़ा में स्थित काजीपुरा के पास एक गोदाम में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।
पुणे हादसे मामले में नाबालिग आरोपी जुवेनाइल कोर्ट में पेश, पुलिस ने लगाई नई धारा
पुणे सड़क हादसे मामले में नाबालिग आरोपी को एक बार जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव की नई धारा लगाई गई है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं कि थाने में आरोपी को बर्गर पिज्जा परोसा जा रहा है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पहली बार हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर में बदल दिया है। दो तरीके के शहीद होंगे। एक सामान्य जवान या अफसर जिसके परिवार को पेंशन मिलेगी, शहीद का दर्जा मिलेगा। दूसरा गरीब घर का बेटा जिसको अग्निवीर नाम दिया है। सेना इसे (अग्निवीर योजना) नहीं चाहती। INDIA की सरकार आएगी, अग्निवीर योजना को उठाकर हम कूड़ेदान में फेंक देंगे। अगर हरियाणा का युवा शहीद होगा, चाहे वो कोई भी हो, एक ही तरीके के शहीद होंगे। हिंदुस्तान की सरकार सबकी रक्षा करेगी।
पुणे में तोड़े गए दो अवैध पब, नगर निगम ने की कार्रवाई
पुणे नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम के बुलडोजर ने अवैध तरीके से बनाए गए 2 पब तोड़ दिए।
चिराग पासवान को भाजपा के लोग ही हरा रहे हैं : तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ये भाजपा का मुद्दा है इस पर हम क्या टिप्पणी कर सकते हैं। मुझे लग रहा है कि ये कहीं न कहीं उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए भाजपा की साजिश है। इस वजह से वह फेक कार्रवाई कर रहे हैं। अंदर ही अंदर भाजपा के लोग उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए ये कर रहे हों। उन्होंने आगे कहा कि चिराग पासवान को सबसे पहले हार की शुभकामनाएं। वह अच्छे अंतर से चुनाव हार रहे हैं और उन्हें भाजपा के लोग ही हरा रहे हैं।
'सीएम हाउस में बेटी को मारा गया', मनोज तिवारी ने 'रिंकिया के पापा' का बताया मतलब
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा कि वे (अरविंद केजरीवाल) भ्रष्टाचार को हराने की बात क्यों नहीं कर रहे हैं। 'रिंकिया के पापा' का मतलब हुआ, बेटियों के पिता। वे बेटियों के पिता को हराने में क्यों लगे हैं? कन्हैया कुमार के साथ जाकर अरविंद केजरीवाल के ऊपर जो भारत तोड़ने की साजिश रचने का खुमार चढ़ा है, उसके आगे वे दिमागी रूप से दिवालिया हो गए हैं। आप (अरविंद केजरीवाल) तो बेटियों के भी दुश्मन हैं। आपके घर में तो बेटियों को भी पीटा जाता है और वे मारने वाले के साथ खड़े होते हैं। अरविंद केजरीवाल और कन्हैया कुमार के साथ न AAP का कार्यकर्ता है और न ही कांग्रेस का कार्यकर्ता है।
छपरा विवाद मामले में होगी जांच : बिहार डिप्टी सीएम
छपरा में हुए विवाद पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हम लोगों ने जांच के लिए कहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। इतने पुलिस वाले उनके साथ क्यों घुम रहे हैं। ये जांच का विषय है। पाटलीपुत्र में भी लालू यादव या राबड़ी के अंगरक्षक मीसा भारती के साथ घूम रहे हैं। जांच करने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एक ही बूथ पर अगर कोई (रोहिणी आचार्य) उम्मीदवार दो बार जाकर परेशान करे तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
झूठ बोलने की मशानी है कांग्रेस : यूपी डिप्टी सीएम
उत्तर प्रेदश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहा कि आजादी के बाद देश में लगातार सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस झूठ बोलती है। कांग्रेस तो झूठ बोलने की मशीन है। उनके पास हमारे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। जब भी कांग्रेस की सरकार रही उन पर बड़े-बड़े भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगते रहे लेकिन पीएम मोदी के खिलाफ एक भी आरोप नहीं है। पीएम मोदी ने गरीबों की भलाई के लिए 10 सालों में जितने काम किए, वे (कांग्रेस) 60 सालों में भी नहीं कर सकते। उनको विकसित भारत का स्वप्न देखने का भी साहस नहीं हुआ और पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का नारा भी दे चुके हैं।
कांग्रेस ने अक्षय कांति बम पर घोषित किया इनाम
इंदौर में कांग्रेस ने अक्षय कांति बम पर इनाम घोषित किया। कांग्रेस ने 5100 का बैनर पोस्टर जारी किया। दीवारों पर अक्षय कांति बम के पोस्टर लगाए गए। उसके खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज है। जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी की।
'कश्मीरियों ने जुल्म का जवाब वोट से दिया', महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के लोग खासकर नौजवान तबका भाजपा से बहुत नाराज हैं और वे अपनी नाराजगी का जवाब वोट से देना चाहते हैं, जुल्म का जवाब वोट से... कश्मीर में तो आप विरोध प्रदर्शन भी नहीं कर सकते हैं तो आप करें तो करें क्या?
विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश मंत्री और कांग्रेस मंडी लोकसभा सीट के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैंने उनसे (कंगना रनौत) कठिन सवाल पूछे हैं, लेकिन वह हमेशा महिला विरोधी रुख के पीछे छिपने की कोशिश करती हैं। उनका मनोरंजन का समय अब हिमाचल प्रदेश में पूरा हो गया है। उन्होंने बहुत से ऐसे बयान दिए हैं जिसे लोग सुनने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाते। वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को अच्छी टक्कर दे रही हैं। मुझे लगता है कि उन्हें 4 जून के बाद मुंबई वापस जाकर अपनी बची हुई फिल्में करनी चाहिए या फिर 'कॉमेडी शो विद कंगना रनौत' शुरू कर दें।
घाटकोपर होर्डिंग मामले में एक और व्यक्ति ने तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या 17 हुई
बीएमसी के अनुसा, घाटकोपर होर्डिंग गिरने की घटना में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 17 हो गई। राजू सोनावणे (52) की मौत हुई।
दिल्ली मेट्रो में CM केजरीवाल पर धमकी भरे मैसेज लिखने वाला आरोपी अरेस्ट, बरेली का रहने वाला है युवक
दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों और ट्रेन में सीएम अरविंद केजरीवाल पर धमकी भरे मैसेज लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया। सूत्रों का अनुसार, युवक की पहचान अंकित गोयल के रूप में हुई और वह बरेली का रहने वाला है। आरोपी मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए बरेली से ग्रेटर नोएडा आया था। वह एक नामी बैंक का कर्मचारी है।
नोएडा के सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, सभी मरीज सुरक्षित
नोएडा के सेक्टर 39 में स्थित सरकारी अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई। सीएफओ प्रदीप चौबे ने कहा कि आग की सूचना सुबह 3:55 बजे पर मिली। तुरंत हमने 8 दमकल की गाड़ियां यहां भेजीं। डॉक्टर ने मरीज को तुरंत शिफ्ट कर दिया था। हमारी टीम यहां पहुंचकर आग बुझाई। आग UPS की बैटरी से शुरू हुआ था, जानकारी में पता चला कि ये बैटरी 25 दिन पहले ही दूसरी जगह से बदला गया था। कोई जनहानि नहीं हुई है सभी मरीज सुरक्षित हैं।
किसानों पर गोली चलाने को लेकर अनिल विज का बड़ा बयान
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया। जब किसानों पर गोली चली थी, तब वे प्रदेश के गृह मंत्री थे। भले ही किसी के आदेश पर गोली चली, लेकिन उस वक्त प्रदेश के गृह मंत्री होने के नाते उन्होंने इसकी जिम्मेदारी ली। आपको बता दें कि सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक किसान की मौत हो गई थी। अंबाला के गांव पंजोखरा में अनिल विज ने किसानों से बातचीत की।
पुणे के डैम में पलटी नाव, 6 लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित इंदापुर तहसील के कलाशी गांव के पास उजानी बांध के पानी में एक नाव पलटने से छह लोग लापता हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस का कहना है कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस को खोज और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है।
Maharashtra: Six people missing after a boat capsized last evening in Ujani dam waters near Kalashi village, close to Indapur Tahseel of Pune district.
Pune Rural Police say, "NDRF, SDRF, local administration and police are deployed for search and rescue operations."
(Pics… https://t.co/RS2OoMhwWn pic.twitter.com/xZQ9RlxTTx
— ANI (@ANI) May 22, 2024
'क्या विभव कुमार के पास है घोटालों की चाबी'? AAP पर शिवराज ने साधा निशाना
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में कहा कि कोई सगा नहीं, जिसे अरविंद केजरीवाल ने ठगा नहीं। जो दूसरों को ठगे वो ठग लेकिन जो अपनों को ठगे वो 'महाठग'। नेताओं की एक शृंखला है जिन्हें अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया है। कुमार विश्वास के साथ क्या किया? अब स्वाति मालीवाल का नंबर है। वे (अरविंद केजरीवाल) स्वाति मालीवाल पर बोल क्यों नहीं रहे? घोटालों की चाबी क्या विभव कुमार के पास है?
लखनऊ में मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।
घाटकोपर होर्डिंग मामले में SIT ने आरोपी भावेश भिंडे के घर से जब्त किए दस्तावेज
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि घाटकोपर होर्डिंग मामले की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक SIT बनाई है। SIT में 6 अधिकारी शामिल हैं। SIT ने मुख्य आरोपी भावेश भिंडे के आवास की जांच की है और वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। उनके अलग-अलग बैंकों में कुल 7 बैंक खाते हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि भिंडे को जमाखोरी का ठेका कैसे मिला और उसने कितनी कमाई की। SIT ने भावेश भिंडे की कंपनी के कुछ अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
13 किलो चांदी के धनुष और तीर की हुई विशेष पूजा
आंध्र प्रदेश के भक्तों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर को दान किए जाने वाले 13 किलो चांदी के धनुष और तीर के लिए एक विशेष पूजा आयोजित की गई।
श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या
श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण तीर्थयात्री सभा मंडप से ही दर्शन कर रहे।
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक ऐतिहासिक गलती की, हमारे सुरक्षा बल पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रहे थे लेकिन उन्होंने युद्ध बंद कर दिया, अगर युद्ध 3 दिन और चलता तो पूरा कश्मीर हमारा होता। अब सिर्फ PoK ही वापस लेना बाकी है और हम इसे वापस लेंगे।
Today Latest News in Hindi : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बस्ती और दिल्ली के द्वारका में रैली करेंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी यूपी में 25 रोड शो और जनसभाएं कर चुके हैं। साथ ही अन्य विपक्षी दलों के नेता भी ताबड़तोड़ रैली करेंगे। आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए News24 के साथ बने रहिए।
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
11 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines