Lok Sabha Elections 2024: टीएमसी ने अपना नया स्टिंग वीडियो जारी कर बंगाल की राजनीति को गर्मा दिया है। संदेशखाली को लेकर वीडियो जारी किया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि वीडियो में दिख रहा शख्स स्थानीय नेता गंगाधर कोयल है। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में दिख रहा शख्स कह रहा है कि संदेशखाली में 50 बूथों पर अगर अशांति बनाए रखनी है, तो उनको कम से कम 50 पिस्टल और 600 कारतूस चाहिए। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस वीडियो को शनिवार देर रात जारी किया। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में भाजपा का मंडल अध्यक्ष गंगाधर कोयल है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में बन रही मस्जिद को लेकर बोले ओवैसी, ‘मैं कभी मुड़ कर ना देखूं…’
इसी बीच फिर से संदेशखाली में हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी उनके फर्जी वीडियो जारी कर रही है। महिला वर्करों ने संदेशखाली थाने का घेराव कर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप भी लगाया। टीएमसी की ओर से कोयल के खिलाफ पहले भी 4 मई को वीडियो रिलीज किया गया था। जिसमें दावा किया गया था कि संदेशखाली में भाजपा ने अशांति फैलाने के लिए साजिश रची थी।
टीएमसी नेताओं के खिलाफ रेप की फर्जी शिकायतें दी गईं, ताकि वे जेल चले जाएं। इसके लिए महिलाओं को पैसे देने के आरोप भी लगे थे। जो वीडियो जारी हुआ है, उसमें दिखने वाला व्यक्ति कह रहा है कि कोराकाटी के लिए 30 और मणिपुर के लिए 20 पिस्टल काफी होंगी। गौरतलब है कि ये नाम संदेशखाली ब्लॉक के गांवों के हैं। आगे कहा जाता है कि हम लोगों को बम नहीं चाहिए, क्योंकि इसकी हमें ट्रेनिंग नहीं है। टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने वीडियो को एक्स पर अपलोड किया है, जो 46 मिनट का है।
30 फीसदी महिलाएं, 70 फीसदी पुरुष पीते हैं शराब
वहीं, बूथों के लिए शराब की व्यवस्था के लिए ढाई लाख रुपये खर्च होने और प्रत्येक बूथ के लिए 5 हजार रुपये जुटाने की बात हो रही है। वीडियो में बताया गया है कि 30 फीसदी महिलाएं और 70 फीसदी पुरुष शराब का सेवन करेंगे। संदेशखाली फरवरी में तब सुर्खियों में आया था, जब टीएमसी नेता शाहजहां और उनके साथियों पर महिलाओं के उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप लगे थे। बाद में उनको 29 फरवरी को अरेस्ट किया गया था। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें महिलाओं से फर्जी शिकायतें दिलवाने और बदले में पैसे देने के आरोप लगे थे। हालांकि ताजा वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines