TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा की आचार समिति ने 31 अक्टूबर को किया तलब

TMC MP Mahua Moitra: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत दर्ज करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों के समर्थन में देहाद्राई द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों का हवाला दिया था।

Mahua Moitra Cash For Query Case

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, लोकसभा की आचार समिति ने 31 अक्टूबर को बुलाया।

संसद में सवाल पूछने के बदले रिश्वत मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा की आचार समिति ने 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है। बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि टीएमसी सांसद के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गृह और आईटी मंत्रालय से मदद लेंगे। बताया कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को पैनल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत दर्ज करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों के समर्थन में देहाद्राई द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों का हवाला दिया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आरोपों की जांच के लिए लोकसभा की आचार समिति के पास भेज दिया था।

क्या है पूरा मामला
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। निशिकांत का दावा है किया कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की जानकारी उन्हें सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहादराई ने दी थी। हालांकि, महुआ मोइत्रा ने इन आरोपों को आधारहीन और मानहानिकारक बताया और भाजपा सांसद और देहादराई के खिलाफ मानहानि का मामला दायर कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ