TMC MP Kalyan Banerjee mimic Video: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कुछ दिन पहले संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी। इसके बाद सदन में सभापति धनखड़ ने स्वयं इस घटना पर दुख जताते हुए कांग्रेस और टीएमसी की आलोचना की थी।
इसके बाद पीएम मोदी और प्रेसिडेंट ने भी इस घटना को लेकर दुख जताया था। लेकिन लगता है कि यह विवाद इतना जल्दी शांत नहीं होने वाला है। टीएमसी सांसद कल्याण बैनर्जी ने एक बार फिर उनके व्यवहार की नकल की है। इतना ही उन्होंने इस कलाकारी से जोड़ दिया और कहा कि वे इसे आगे भी जारी रखेंगे।
कल्याण बनर्जी ने कहा कि मेरे पास अपने विचार को व्यक्त करने का मौलिक अधिकार है। आप मुझे इस कृत्य के लिए जेल में डाल सकते हैं लेकिन मैं इससे पीछे नहीं हटने वाला है। मैं इसे एक हजार बार करूंगा। उन्होंने यह बात रविवार को बंगाल के श्रीरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि एक छोटे से मुद्दे ने धनखड़ जी को परेशान कर दिया है। इतना ही नहीं बनर्जी ने कहा कि धनखड़ जी स्वयं को किसान समुदाय से बताते हैं लेकिन उनके पास जोधपुर में करोड़ों रुपये की जमीनें और दिल्ली में महंगा घर हैं। वे लाखों रुपये का सूट पहनते हैं।
कुश्ती विवाद को लेकर साधा निशाना
बनर्जी ने कहा कि साक्षी मलिक ने कुश्ती विवाद में संन्यास का ऐलान कर दिया। जाट के बेटे बजरंग पुनिया ने सर्वोच्च सम्मान लौटा दिया। इतना सब कुछ जाट समुदाय के साथ हुआ लेकिन उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा के एक सांसद के पास पर 2 युवक लोकसभा में घुसे और कनस्तर से पीला धुआं छोड़ दिया। बता दें कि सांसद के इस बयान को लेकर दिल्ली समेत देश के कई शहरों में मामले दर्ज हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 min ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
30 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines