TMC MP Kalyan Banerjee Mimics Jagdeep Dhankhar: संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर संसद के मकर गेट पर विपक्षी सांसद लगातार धरना दे रहे हैं। अब तक लोकसभा और राज्यसभा के कुल 141 सासंद निलंबित हो चुके हैं। वहीं लोकसभा में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को छोड़कर सभी सांसद निलंबित हो चुके हैं। इस बीच टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। इस दौरान उन्होंने चेयर के सम्मान को भी दरकिनार कर दिया।
जब कल्याण बनर्जी सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे उस समय राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो करते नजर आए। जब दोपहर 12 बजे सदन दोबारा शुरू हुआ तो इस पर सभापति धनखड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्यसभा के सभापति का कार्यालय और अध्यक्ष का कार्यालय अलग-अलग है। राजनीतिक दलों के अपने अंतर्विरोध होते हैं। लेकिन इस तरह से विरोध जताना संसदीय परंपराओं का अपमान है।
उन्होंने टीएमसी के सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी पार्टी के वरिष्ठ नेता मेरी नकल कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ साथी उसकी वीडियोग्राफी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसदीय इतिहास में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। भगवान ऐसे सदस्यों को सद्बुद्धि दे। यह हास्यास्पद, शर्मनाक और अस्वीकार्य है।
34 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित
बता दें कि संसद सुरक्षा चूक मामले में विपक्ष लगातार गृहमंत्री अमित शाह से बयान देने के मांग पर हंगामा कर रहा है। हंगामे के बाद सोमवार को लोकसभा के 33 और राज्यसभा के 33 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। जबकि कांग्रेस के जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत 34 विपक्षी सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं 11 अन्य सांसदों को कदाचार का नोटिस भी दिया गया है।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
3 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
8 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
9 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
10 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines