---विज्ञापन---

देश angle-right

TMC नेता विधायक जफीकुल इस्लाम का निधन, 1 महीने से अस्पताल में थे भर्ती

पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक जफीकुल इस्लाम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस्लाम मुर्शिदाबाद के डोमकल सीट से विधायक थे।

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्टी के लिए दुखद खबर है। मुर्शिदाबाद के डोमकल से टीएमसी विधायक जफीकुल इस्लाम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस्लाम पिछले एक माह से कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी की सीट से जीत मिली थी।

शिक्षक भर्ती घोटाले शामिल का लगा था आरोप

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक जफीकुल इस्लाम की संलिप्तता पाई गई थी। मामले की जांच सीबीआई कर रही थी। सीबीआई ने इस्लाम के घर की तलाशी भी ली थी, इस दौरान विधायक के आवास से 35 लाख रुपये की नकदी समेत कई अहम दस्तावेज भी मिले थे। हालांकि जब्त नगदी पर विधायक जफीकुल कहा कि उनकी जमीन का पैसा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा से BJP के 5 विधायक सस्पेंड, नारेबाजी पर मार्शलों ने निकाला बाहर

जमीन से शुरू किया था सफर

मुर्शिदाबाद से डोमकल ही विधायक जफीकुल इस्लाम का घर है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद जफीकुल ने व्यवसाय शुरू किया। वह घर पर मुरी (मुरमुरे) बनाते थे और आटा बेचते थे। इसके बाद उन्होंने बीएड कॉलेज खोला। वर्तमान में जफिकुल के पास करीब 10 कॉलेज हैं।

---विज्ञापन---

चुनाव के दौरान माकपा के समर्थकों को कुचलने का आरोप

विधायक जाफीकुल इस्लाम में बार विवादों में रह चुके हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इस्लाम पर माकपा के समर्थकों को कुचलने का आरोप लगा था। टीएमसी उम्मीदवार जफीकुल इस्लाम 5 वाहनों से आधी रात को उत्तर शाहबाजपुर इलाके में गए। उसी दौरान हादसा हुआ। हादसे में 2 माकपा समर्थक घायल हो गए। वहीं कादर मंडल की मौत हो गई। मामले में वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने इस्लाम पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर माकपा के तीन समर्थकों को कुचला है। हालांकि टीएमसी ने आरोपों को निराधार बताया था। उस दौरान माकपा ने कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर

बताया गया कि करीब साल 2016 में जफीकुल डोमकल नगरपालिका से पार्षद बने थे। इसके बाद वह उसी नगरपालिका में अध्यक्ष बने। इसके बाद से उनका राजनीतिक सफर आगे बढ़ता गया। साल 2021 में डोमकल सीट से ही टीएमसी की टिकट पर विधायक बने।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ED को देखते ही नाले में कूदे TMC विधायक, अधिकारियों ने नहीं छोड़ा पीछा, किया गिरफ्तार

First published on: Sep 04, 2025 09:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola