TMC blames Adhir Ranjan Choudhary : पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई। सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की सभी 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अब बड़ा सवाल उठता है कि दोनों पार्टियों की कलह के लिए कौन जिम्मेदार है? इसे लेकर टीएमसी नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने नाम बताया है।
टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन को काम करने नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी जिम्मेदार हैं, जिसकी वजह से कांग्रेस और टीएमसी के बीच मनमुटाव है। उन्होंने कहा कि राज्य में इंडिया गठबंधन के दो मुख्य विरोधी हैं- एक भाजपा है तो दूसरा अधीर रंजन चौधरी।
यह भी पढ़ें : I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से Mamata Banerjee का किनारा
भाजपा की भाषा बोलते हैं अधीर रंजन चौधरी
डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी भाजपा की भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडिया अलायंस के नहीं चलने के तीन कारण हैं- पहला- अधीर रंजन चौधरी, दूसरा- अधीर रंजन चौधरी और तीसरा भी अधीर रंजन चौधरी। इनकी वजह से ही राज्य में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और टीएमसी के बीच सहमति नहीं बन पाई।
यह भी पढ़ें : ममता ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का यूं ही नहीं किया ऐलान, ये हैं 5 वजहें
पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी टीएमसी
आपको बता दें कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि टीएमसी राज्य में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में मेरी कांग्रेस से कोई बात नहीं हुई। ममता के इस फैसले से इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने गठबंधन की सहयोगी पार्टियों से कोई चर्चा नहीं की थी। इसी वजह से ममता बनर्जी नाराज चल रही हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines