पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार को टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. टीएमसी की पहली लिस्ट में 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों का नाम है. ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं, जहां से भाजपा ने शुवेंदु अधिकारी को उतारा है.
टीएमसी ने खरदाह सीट से पत्रकार देवदीप पुरोहित, राजगंज सीट से एथलीट सपना बर्मन, तुफानगंज सीट से क्रिकेटर शिब शंकर पाल, बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष, नंदीग्राम सीट से पवित्र कर और श्याममुकुर सीट से शशि पांजा को उतारा है.
लिस्ट की अहम बातें :
- 52 महिला उम्मीदवार
- 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवार
- 4 उम्मीदवारों की उम्र 31 वर्ष से कम
- 38 उम्मीदवारों की उम्र 31-40 वर्ष के बीच
- 31% उम्मीदवारों की उम्र 41-50 वर्ष के बीच
अहम उम्मीदवार :
- नंदीग्राम से पवित्र कर
- हावड़ा से ज्योतिप्रिय मल्लिक
- बेहाला पश्चिम से रत्ना चटर्जी
- करीमपुर से एक्टर सोहम चक्रवर्ती
- भरतपुर से अपूर्वा सरकार
- सिलीगुड़ी से गौतम देब
- खरदाह सीट से देवदीप पुरोहित
- राजगंज सीट से एथलीट सपना बर्मन
- तुफानगंज सीट से क्रिकेटर शिब शंकर पाल
- बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष
- श्याममुकुर सीट से शशि पांजा
ममता बनाम शुवेंदु
भाजपा ने यहां से नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी को उतारा है. ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर की चर्चा तेज हो गई है. कोलकाता की भवानीपुर सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है. यही उनका घर और राजनीतिक क्षेत्र भी है. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट छोड़ी थी, जहां से ममता बनर्जी ने उपचुनाव जीता था.
यह भी पढ़ें : सुरक्षाबलों के अभेद्य घेरे में होगा बंगाल चुनाव, हिंसा रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों का ‘मेगा प्लान’ तैयार
पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों पर दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
5 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
5 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
6 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
6 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
6 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
8 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
8 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines