'दोषियों को मिले फांसी'...लड्डू विवाद पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, प्रसाद खा चुके भक्तों को दी ये सलाह

Tirupati Temple Laddu Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रसाद में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल को लेकर चल रहे विवाद पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूरे मामले को साजिश बताकर कड़ी कार्रवाई की डिमांड की है। वहीं, एक खास अपील भी भक्तों से की है।

Dhirendra Shastri
विज्ञापन

Tirupati Laddu Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने तिरुपति प्रसाद विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लड्डुओं में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल को साजिश बताया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन प्रेमियों से जाग जाने का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अगर धर्म के लिए अब आवाज नहीं उठाई गई तो एक दिन सबको मछली को तेल परोसने से कोई नहीं रोक पाएगा। खास सलाह भी धीरेंद्र शास्त्री ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर चुके भक्तों को दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया है, वे 9 दिन तक प्रायश्चित करें ताकि शुद्धिकरण हो सके।

यह भी पढ़ें:UP में अब दुकान-रेस्टोरेंट पर लिखना होगा असली मालिक का नाम, CCTV-मास्क भी जरूरी; जानें नई गाइडलाइंस

विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आने वाले समय में अगर अपने घर में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल पहुंचने से बचाना है तो लोगों को रील्स बनाने के चक्कर से बाहर आना होगा। वीडियो बनाने में जो टाइम खराब किया जा रहा है, उसे बचाना होगा। तभी हम लोग षड्यंत्र और प्रपंचों का डटकर मुकाबला कर पाएंगे। धर्म विरोधियों को सबक सिखाने के लिए ये जरूरी है।

धर्म विरोधी ताकतों को जवाब देना होगा

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज देश को धर्म विरोधियों और राष्ट्र विरोधी ताकतों से खतरा है। बिना एकजुट हुए हम लोग इनका सामना नहीं कर सकते। अगर ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है तो हमें एक होना होगा। हिंदुओं के खिलाफ सुनियोजित ढंग से षड्यंत्र चलाया जा रहा है। लोगों का धर्म भ्रष्ट करवाने के चक्कर में कई ताकतें लगी हैं। लेकिन ये लोग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकते। जिन लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया है, वे लोग 9 दिन तक प्रायश्चित करें, ताकि भाव पवित्र हो सके।

विज्ञापन

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले भी ऐसे मामलों में सख्त कानून बनाए जाने की मांग कर चुके हैं। वहीं, हिंदू मंदिरों को हिंदू बोर्ड के अधीन किए जाने की मांग भी वे उठा चुके हैं। शास्त्री का कहना है कि सनातन न तो अन्याय करता है, न सहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ