Tirupati Laddu Prashad Controversy: तिरुपति वेंकेटेश्वर मंदिर की प्रसाद में एनिमल फैट की मिलावट के आरोप लगने के बाद लगातार राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। घी सप्लाई करने वाली एक कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय को 4 कंपनियों से सैंपल मिले थे। जिनमें से एक कंपनी का सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गया था। जिससे मिलावट की बात सामने आई थी।
ये भी पढ़ें: Tirupati प्रसाद विवाद में आग बबूला हुए Rahul Gandhi, कर दी ये बड़ी मांग
तिरुपति मंदिर के लड्डू में चर्बी मिलने के दावों के बाद लगातार मामला तूल पकड़ रहा है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने मामले की जांच के लिए किसी न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति के गठन की मांग की है। ताकि लड्डू बनाने के लिए घी में घटिया सामग्री और पशु वसा के आरोपों की जांच हो सके।
वहीं, आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी कर चुकी है। ताकि आंध्रप्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) के लड्डूओं में मिलावट जैसी बातें दोबारा सामने न आएं। नायडू का कहना है कि SIT अपनी रिपोर्ट जल्द सौंपेगी। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जगन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर CM चंद्रबाबू नायडू और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी आमने-सामने हैं। जिसके बाद अब YSRCP चीफ जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। जिसमें उन्होंने नायडू के खिलाफ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की पवित्रता को धूमिल करने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। जगन ने सच्चाई को देश के सामने उजागर करने की अपील भी पीएम मोदी से की है।
ये भी पढ़ें: प्रसाद विवाद के बाद TTD का बड़ा फैसला, तिरुपति मंदिर में ये कंपनी करेगी घी सप्लाई; रोजाना बनेंगे इतने लड्डू
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
23 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
1 hr agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
2 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines