तिरुपति लड्डू विवाद से पहले सबरीमाला में हुआ था 'हलाल गुड़' पर बवाल! पढ़िए क्या था पूरा मामला?

Sabarimala Halal Jaggery Row: पिछले कुछ दिनों से तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में मिलावट का मामला काफी सुर्खियों में है। लेकिन ये पहला ऐसा मामला नहीं है जिसपर विवाद हुआ है। इससे पहले भी सबरीमाला मंदिर में हलाल गुड़ को लेकर काफी बवाल हुआ था।

Sabarimala Halal Jaggery Row

सबरीमाला मंदिर

Sabarimala Halal Jaggery Row: आंध्र प्रदेश में तिरुमला मंदिर के तिरुपति लड्डू प्रसादम में जानवर की चर्बी होने का दावा किया गया। दावे में कहा गया कि प्रसाद के लड्डू बनाने में जिस घी का इस्तेमाल होता है उसमें जानवरों की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ही विवाद आज से करीब 3 साल पहले भी हुआ था, जब सबरीमाला मंदिर में जिस गुड़ का इस्तेमाल किया जाता था उसकी पैकेजिंग पर हलाल का टैग लगा था।

गुड़ की पैकेजिंग पर हलाल का पूरा मामला

3 साल पहले केरल के सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा स्वामी मंदिर काफी चर्चा में रहा था। हिंदू संगठनों के एक ग्रुप ने केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें इल्जाम लगाया गया प्रसिद्ध मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए जो प्रसाद बनाया जाता है उसमें ‘हलाल’ गुड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद ये मामला बढ़ता गया। जानकारी के मुताबिक, सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) ने हलाल लिखे जाने का कारण बताया। कोर्ट में कहा गया कि गुड़ की पैकेजिंग पर हलाल इसलिए लिखा था क्योंकि जो कंपनी इसको बनाती है इसका गुड़ अरब देशों में भी जाता है।

आपको बता दें कि केरल के पथानामथिट्टा जिले के सबरीमाला में भक्तों को दो तरीके का प्रसाद दिया जाता है। जिसमें एक ‘अप्पम’ और दूसरा ‘अरवाना’ है। अप्पम की बात करें तो ये चावल और गुड़ से बना एक मीठा प्रसाद है। वहीं, अरवाना एक तरह का गाढ़ा चावल का पायसम है, इसमें भी गुड़ मिलाया जाता है। ये मामला पिछले 3 साल से केरल हाई कोर्ट में लंबित है।

तिरुपति मंदिर लड्डू मामला

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी मिलाई जा रही थी। इस दावे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4 कंपनियों के घी सैंपल लिए। जिसमें से एक कंपनी का घी क्वालिटी टेस्ट फेल हो गया, इससे साप हो गया कि उसमें मिलावट की गई है। इसके बाद ही सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद से आंध्र प्रदेश ने प्रसाद की निगरानी के लिए कई बड़े कदम उठाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ