ट्रेन से उतरते ही थके-हारे यात्रियों को मिलेगा फुल बॉडी मसाज, सिर्फ 99 रुपये में, जानें भारत में कहां

चाहे आप दूरदराज के शहरों से पहुंचे हों या अगली ट्रेन का इंतजार कर रहे हों, इस जोन में आरामदायक कुर्सियों पर बैठकर मात्र 99 रुपये का भुगतान कर मसाज सेशन ले सकते हैं.

TRAIN (1)
विज्ञापन

ट्रेन के लंबे सफर के बाद अक्सर यात्रियों को थकान हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें कई दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप भी समस्या से परेशान हैं, तो अब रेलवे एक अच्छी शुरूआत करने जा रहा है. ट्रेन से उतरते ही थके-हारे यात्रियों को अब स्टेशन पर ही सिर्फ 99 रुपये में फुल बॉडी मसाज की सुविधा भी मिलेगी. जी हां, ये सुविधा फिलहाल देश के एक ही स्टेशन पर शुरू की गई है, लेकिन जल्द ही उसे अन्य रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.

भारत में कहां शुरू हुई ये सुविधा?


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर यात्रियों के लिए अनोखी सुविधा शुरू की है, जहां ट्रेन से उतरते ही सिर्फ 99 रुपये में फुल बॉडी मसाज उपलब्ध कराया जा रहा है. लंबी दूरी की थकान से जूझते यात्रियों को अब तुरंत राहत मिलेगी, क्योंकि यहां लगे हाई-टेक मसाज चेयर्स कुछ ही मिनटों में पीठ दर्द, मांसपेशियों की जकड़न और तनाव को दूर कर देते हैं.

विज्ञापन

यात्रियों के लिए ‘वरदान’ ये कदम


मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने बताया कि ‘क्विक रेस्ट’ कंपनी के सहयोग से यह रिलैक्स जोन स्थापित किया गया है, जो पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करता है. ट्रेन यात्रा की लंबाई को देखते हुए यह कदम यात्रियों के लिए वरदान साबित हो सकता है. चाहे आप दूरदराज के शहरों से मुंबई पहुंचे हों या अगली ट्रेन का इंतजार कर रहे हों, इस जोन में आरामदायक कुर्सियों पर बैठकर मात्र 99 रुपये का भुगतान कर मसाज सेशन ले सकते हैं.

अधिकारियों के अनुसार, सुविधा की शुरुआत सीएसएमटी से हुई है, लेकिन इसकी सफलता पर अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी इसे विस्तार दिया जाएगा. स्टेशन पर व्यस्तता के बीच यह व्यवस्था न केवल आराम देगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को मजबूत करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ