---विज्ञापन---

देश angle-right

Republic Day 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक तिरंगे के रंग में रंगा भारत, गर्व से बोला हर हिंदुस्तानी – ‘वंदे मातरम’

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर आज पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है। कश्मीर से लेकर यूपी, बिहार, केरल, महाराष्ट्र समेत सभी राज्यों में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया जा रहा है। हिमालय में बर्फ से लेकर मैदान और समुद्री तटों तक भारत का ध्वज शान से लहरा रहा है।

---विज्ञापन---

Republic Day 2026: आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरी दुनिया दिल्ली में भारत का शौर्य देखने के लिए तत्पर है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। इसके बाद परेड का आयोजन होगा। दिल्ली में भारत का सबसे बड़ा लोकतंत्र का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा पूरे देश में आज जय हिंद की गूंज है। कश्मीर से लेकर यूपी, बिहार, केरल, महाराष्ट्र समेत सभी राज्यों में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया जा रहा है। हिमालय में बर्फ से लेकर मैदान और समुद्री तटों तक भारत का ध्वज शान से लहरा रहा है।

यूपी में सीएम आवास पर सीएम योगी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 76 वर्षों के इस सफर में हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन इन सबके बावजूद, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के हमारे संकल्प के अनुरूप, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, हर भारतीय के गौरव, भारत की एकता और अखंडता को आगे बढ़ाते हुए, आज हम सभी एक नए भारत के साक्षी बन रहे हैं। इसमें हमारे संविधान की अहम भूमिका है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘बदलूराम का बदन…’, क्यों वायरल हुआ ये गाना, क्या है इसके पीछे की कहानी और असम रेजिमेंट से कनेक्शन?

श्रीनगर में लाल चौक पर भी शान से गणतंत्र दिवस मनाया गया। बॉडी पेंट के लिए मशहूर अहमदाबाद के युवक अरुण ने एक बार फिर 26 जनवरी के मौके पर लाल चौक पर तिरंगा लहराया। इससे पहले 2022 में वो तिरंगा लहरा चुके हैं। 1 दिन पहले अहमदाबाद से वह लाल चौक के लिए निकले थे बॉडी पेंट के साथ उन्होंने गणतंत्र दिवस की सूर्योदय के साथ जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराकर भारत माता की जयकारे के नारे लगाए । सिक्किम में हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों पर भारतीय सेना में जज्बा दिखाते हुए गणतंत्र दिवस मनाया।

---विज्ञापन---

तिरुवनंतपुरम में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन भी मौजूद रहे। मप्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्रदिवस पर जयपुर के बड़ी चौपड़ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

बिहार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना के गांधी मैदान में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अभियानों में उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया।

---विज्ञापन---

राजनीति हलचलों की बात करें तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस पर राहुल गांधी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने कहा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है – यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है – हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव ने आज 10 सर्कुलर रोड राबरी देवी आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राजद के नेता कार्यकर्ता मौजूद हुए।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर खत्म नहीं होती है 26 जनवरी की परेड, बाद में झांकियों का क्या होता है?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 26, 2026 10:02 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola