US के वाशिंगटन में सबसे ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, भारत के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

भारत के 79वें स्वतंत्रता पर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में सबसे ऊंचाई यानी 605 फीट पर तिरंगा लहराया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी दुबई का बुर्ज खलीफा को लेजर लाइट से तिरंगा रंग में रंगा गया।

वाशिंगटन में स्पेस नीडल टॉवर और बुर्ज खलीफा पर तिरंगा।

वाशिंगटन में स्पेस नीडल टॉवर और बुर्ज खलीफा पर तिरंगा।

विज्ञापन

79th Independence day: भारत के 79वें स्वतंत्रता पर तिरंगा केवल भारत में नहीं फहराया, बल्कि अमेरिका, यूएई जैसे पॉवरफुल देशों में भी तिरंगा की शान दिखाई दी। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में सबसे ऊंचाई यानी 605 फीट पर तिरंगा लहराया। यह स्थान था स्पेस नीडल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां तिरंगा फहराया गया। वाशिंगटन में मिसिसिपी नदी के किनारे यह ऐतिहासिक टॉवर बना है। वहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी दुबई का बुर्ज खलीफा को लेजर लाइट से तिरंगा रंग में रंगा गया। भारतीयों ने लिए यह दोनों क्षण बेहद गर्व भरे रहे।

बुर्ज खलीफा में लगे भारत माता के जय के नारे

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दुबई का बुर्ज खलीफा शुक्रवार रात भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर केसरिया, सफेद और हरे रंग से जगमगा दिया गया। इस मौके पर भारतीय प्रवासियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी जश्न मनाया। तालियों के गड़गड़ाहट के बीच भारत माता की जय के नारे लगे। दुबई में भारतीय दूतावास ने इसका विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

विज्ञापन

क्या है स्पेस नीडल?

स्पेस नीडल एक अवलोकन टॉवर है। यह अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के सिएटल में मौजूद है। इसका निर्माण साल 1962 में हुआ था। बाद में इसे ऐतिहासिक स्थल घोषित किया गया। 1962 में सिएटल सेंटर में वर्ल्ड मेला लगा था, उसकी निगरानी के लिए यह टॉवर बनाया गया था। इस मेले में 23 लाख से ज्यादा पर्यटक आए थे। इसकी ऊंचाई 605 फीट (184 मीटर) है। चौड़ाई 138 फीट (42 मीटर) है। वजन 9,550 शॉर्ट टन (8,660 मीट्रिक टन ) है। वहीं अगर इसकी क्षमताओं की बात करें तो यह 200 मील प्रति घंटे (320 किमी/घंटा) तक की रफ्तार वाली हवाओं और 9.0 तीव्रता तक के भूकंपों को झेल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ