Time Magazine AI 2024 Most Influential People: टाइम मैग्जीन ने AI 2024 के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के एक मंत्री ने भी जगह बना ली है। मोदी मंत्रिमंडल में तीन मंत्रालय संभालने वाले अश्विनी वैष्णव टाइम मैग्जीन की टॉप 100 लिस्ट में शामिल हो गए हैं। टाइम के अनुसार बेशक भारत में अभी तक AI को लेकर कोई कानून नहीं बना है। मगर AI के प्रति अश्विनी वैष्णव का काम शानदार है। उनकी अध्यक्षता में भारत का नाम अगले कुछ सालों के अंदर सेमीकंडक्टर बनाने वाले टॉप 5 देशों में शामिल हो जाएगा। इससे AI को भी बूस्ट मिलेगा।
ग्लोबल इंडिया AI समिट
भारत ने जुलाई में ग्लोबल इंडिया AI समिट होस्ट की थी, जिसमें 2000 AI एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया था। इस लिस्ट में ओपेन AI और माइक्रोसॉफ्ट जैसी 50 बड़ी कंपनियों के बॉस शामिल थे। इस समिट को अश्विनी वैष्णव ने ही आयोजित किया था। भारत सरकार भी देश की कम्प्यूटिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए 10,000 से ज्यादा ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट बनाने का खाका तैयार कर रही है। इससे AI को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- PM Mudra Yojana में 3 लाख के लोन के ‘एप्रूवल’ की सच्चाई, जांच में फेक निकला लेटर
टाइम ने की अश्विनी वैष्णव की तारीफ
टाइम मैग्जीन के अनुसार भारत के टेक सेक्टर में AI को बढ़ावा देना आसान नहीं था। अश्विनी वैष्णव के सामने कई चुनौतियां आईं। AI स्पेस में भी भारत तमाम मुश्किलों का सामना कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स पर हाई टैरिफ के अलावा तेजी से बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल कॉम्पीटशन जैसी चीजें भारत के सामने बड़ी चुनौती पेश करती हैं।
टॉप 100 में कौन-कौन शामिल?
बता दें कि टाइम मैग्जीन के AI 2024 टॉप 100 मोस्ट इंफ्लुएंशल पीपुल्स में 40 कंपनियों के सीईओ का नाम मौजूद है। इस लिस्ट में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला, ओपन AI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और रेडईट के सीईओ स्टीव हफमैन जैसे कई नाम शामिल हैं। AI में अहम योगदान देने के लिए बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर का नाम भी टॉप 100 की लिस्ट में दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- केशव मौर्य का परिवार कैसे हुआ हादसे का शिकार? बेटे ने सुनाई आपबीती
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines