Tihar Jail Fight: दिल्ली की तिहाड़ जेल को खूंखार अपराधियों के लिए सबसे बेस्ट जगह माना जाता है। मगर अब तिहाड़ जेल से ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में दो गुटों के बीच गैंगवार शुरू हो गई है। दो कैदियों ने विपक्षी गिरोह के शख्स पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित बुरी तरह से घायल है और उसे ओपीडी में भर्ती किया गया है।
दो गिरोहों में थी दुश्मनी
बता दें कि तिहाड़ जेल में टिल्लू गिरोह के दो कैदी गौरव और गुरिंदर ने मिलकर हितेश पर हमला बोल दिया। हितेश गोगी गिरोह का मेंबर है। टिल्लू और गोगी गिरोह में आपसी दुश्मनी है। यही वजह है कि गौरव और गुरिंदर ने हितेश पर चाकू-सूआ से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया है। जेल प्रशासन ने हितेश को फौरन अस्पताल में भर्ती किया है। खबरों की मानें तो अभी ओपीडी में हितेश का इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 5 मई 2014 की दोपहर में तिहाड़ जेल से एक घायल कैदी को अस्पताल लाया गया। सूचना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पूछताछ में पता चला कि तिहाड़ जेल में उसपर हमला हुआ है। घायल शख्स का नाम हितेश है, जो गोगी गैंग का सदस्य है। हितेश पर टिल्लू गैंग के गौरव लोहरा और गुरिंदर ने हमला बोला था। हालांकि पुलिस हमलावारों से जुड़ी जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है। वहीं हितेश को डीडीयू अस्पताल के ओपीडी में एडमिट किया गया है।
तीनों पर है मर्डर का आरोप
गौरतलब है कि हितेश मर्डर का आरोपी है और पिछले 5 सालों से तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। 2019 में उसने पी.एस.बवाना नामक शख्स का मर्डर किया था। वहीं हितेश पर हमला करने वाले गौरव और गुरिंदर भी मर्डर के आरोपी हैं। पुलिस ने आपीसी की धारा 307 के तहत दोनों हमलावारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
44 mins ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
1 hr ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
2 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines