मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जुहू स्थित पुष्पा पार्क के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस सनसनीखेज वारदात में अभिनेता टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है, हालांकि गोलीबारी की चपेट में आने से कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने पुष्पा पार्क और आसपास के सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
महाराष्ट्र सरकार ने लिया कड़ा संज्ञान
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद फोन पर पुलिस कमिश्नर से पूरी घटना का ब्योरा मांगा. उन्होंने पूछा कि वारदात के समय क्या हुआ था और अब तक पुलिस की तफ्तीश कहां तक पहुंची है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
बाइक पर सवार होकर आए थे तीन हमलावर
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय तीन संदिग्ध युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे. उन्होंने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. गोलियों की आवाज से पूरे पुष्पा पार्क इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए.
टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुष्टि की है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस स्टेशन की टीम और आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मुंबई पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
29 mins agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
11 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
12 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
14 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines