एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों हमलावर पकड़े गए हैं और तीनों की पहचान भी हो गई है. एक आरोपी नाबालिग है और उसने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर रेकी करके टाइगर श्रॉफ पर फुटबाल ग्राउंड के बाहर जुहू में हमला किया. तीनों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के अंदर से पकड़ा गया है. तीनों मुंबई से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार होकर राजस्थान के लिए निकले थे. एक हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला रेहान है, जो नाबालिग है. दूसरा बिहार के बेगूसराय का रहने वाला ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और तीसरा हरियाणा निवासी फूल सिंह है.
पुलिस को आरोपियों से इन सवालों के जवाब चाहिए
मुंबई पुलिस तीनों से पूछताछ करके हमला करने के मकसद, रेकी करने और हमले की साजिश में उनकी भूमिका के बारे में जानने का प्रयास करेगी. पुलिस जानना चाहती है कि वे तीनों कौन-से गैंग के लिए काम करते हैं और किसके कहने पर उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हमला किया. क्या उन्हें किसी ने टाइगर श्रॉफ की सुपारी दी थी? वे मुंबई तक कैसे पहुंचे? क्या उन्होंने एक्टर की रेकी की थी? हमले के बाद भागने के लिए उन्होंने ट्रेन का रास्ता और राजस्थान ही क्यों चुना? बाइक छोड़कर रेलवे स्टेशन तक कब और कैसे पहुंचे? इन सवालों का जवाब तलाशने में उनके मोबाइल काम आएंगे.
टाइगर पर हमले की चश्मदीद गवाह हैं सलमा शेख
टाइगर श्रॉफ पर हमले की चश्मदीद सलमा शेख हैं, जिन्होंने बताया कि जब टाइगर की कार मैदान से निकलकर मुड़ी तो कुछ दूर जाने पर गोलियां चलने लगीं. पहले उन्होंने समझा कि पटाखे बजाए जा रहे हैं, लेकिन जब गाड़ी रुकी और चिल्लाने की आवाज आई तो वे दौड़कर गाड़ी तक गईं. वहां देखा कि 2 लड़के कार पर गोलियां चला रहे हैं और फिर बाइक पर बैठकर भाग जाते हैं. जब पता चला कि टाइगर पर हमला हुआ है. उन्होंने एक शख्स को कार का दरवाजा खोलने को कहा ही था कि ड्राइवर कार से उतारा. फिर उन्होंने अंदर झांककर देखा तो टाइगर के सीने से खून बह रहा था.
हमले की चश्मदीद सलमा शेख ने आरोपियों को देखा
सलमा ने बताया कि टाइगर ने कहा कि मैं ठीक हूं, आप लोग ड्राइवर को संभालिए. फिर ड्राइवर को कार में बिठाया और टाइगर खुद कार ड्राइव करने लगे. सभी ने रास्ता देकर टाइगर को मौके से भेजा. फायरिंग करने वाला एक युवक दुबला-पतला था और देखने में फुटपाथ पर रहने वाले शख्स जैसा लग रहा था. 2 युवक फायरिंग कर रहे थे और तीसरा बाइक पर था, जो उन्हें जल्दी आने के लिए कह रहा था. टाइगर को गोली नहीं लगी, बल्कि कार का शीशा टूटकर लगा, इसलिए खून बह रहा था. गनीमत रही कि हमला भीड़ वाले इलाके में हुआ, अगर सुनसान जगह होती हो अनहोनी घट जाती.
संबंधित खबरें
भारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
1 hr ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
2 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
3 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
3 hrs agoCJP से टक्कर लेने आ गई 'लाल हिट जनता पार्टी', क्या है इस नए ग्रुप का मकसद?
3 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
6 hrs agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
6 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines