बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. इस हमले की जिम्मेदारी अब लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है. सोशल मीडिया पर ‘अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई’ नाम के एक अकाउंट से की गई पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सीधे तौर पर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली गई है और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को खुली चेतावनी दी गई है.घटना जुहू पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पुष्पा पार्क के पास की है. टाइगर श्रॉफ जब एक ग्राउंड से अपनी कार में सवार होकर निकल रहे थे, तभी वहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी.
वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?
सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट में लिखा गया है ‘जय महाकाल, जय श्री राम. राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधु लेते हैं. इसको हमने कॉल करके समझाया था मगर इसको समझ नहीं आया. इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा.’
सलमान खान से जुड़े लोगों को सीधी धमकी
इस पोस्ट के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. पोस्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि जो भी अभिनेता या निर्माता सलमान खान के साथ काम करेगा या उनकी बात नहीं सुनेगा, उसे अगला निशाना बनाया जाएगा. लॉरेंस गैंग की तरफ से पहले भी सलमान खान और उनके करीबियों को निशाना बनाने की धमकियां दी जा चुकी हैं, और अब टाइगर श्रॉफ का नाम इसमें जुड़ने से मामला बेहद गंभीर हो गया है.
टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, दो लोग हुए घायल
शुरुआती अफवाहों में अभिनेता के घायल होने की बात कही जा रही थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने साफ कर दिया है कि गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि, इस जानलेवा हमले में अभिनेता के कार चालक (ड्राइवर) और पास में मौजूद एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक को गोलियां लगी हैं. दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
जांच में जुटी मुंबई पुलिस और साइबर सेल
सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होते ही मुंबई पुलिस और साइबर सेल एक्टिव हो गई है. पुलिस अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह पोस्ट किस आईपी एड्रेस और लोकेशन से डाली गई है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या वाकई यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने की है या किसी असामाजिक तत्व ने दहशत फैलाने के मकसद से यह पोस्ट लिखी है. मुंबई पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की हर एंगल से पड़ताल जारी है.
संबंधित खबरें
मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 hrs ago'देश में हिंसा और सत्ता परिवर्तन की थी साजिश', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
4 hrs agoCISF का ऐतिहासिक पुनर्गठन, 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार नहीं बच पाएंगे...', गोवा में राहुल गांधी का जोरदार भाषण
6 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 hrs agoक्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
10 hrs ago'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
13 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
14 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines