पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ताबड़तोड़ मीटिंग ले रहे हैं। कैबिनेट बैठक से पहले सीसीएस की मीटिंग हो चुकी है। पीएम आवास पर फिलहाल सीसीपीए की मीटिंग चल रही है। मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें लॉरेंस विश्नोई ग्रुप का नाम लिखा है। पोस्ट में हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस लगाकर लिखा गया है कि तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है, अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा।
पोस्ट में लिखा है जयश्री राम सभी भाइयों को, जो ये पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला हुआ। जो बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा है इसका बदला हम जल्दी ही लेंगे। इन्होंने ने हमारे नाजायज आदमी मारे हैं, इनके जायज मारेंगे। एक ही ऐसा मारेंगे पाकिस्तान में घुसकर जो एक लाख के बराबर होगा। तुम हाथ मिलाओगे तो हम गले लगाएंगे, अगर आंख दिखाओगे तो आंख निकाल लेंगे और अगर इससे नीच हरकत करोगे तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे पाकिस्तान में घुसकर। पोस्ट में नीचे लिखा है, लॉरेंस विश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा। जय हिंद, जय भारत।
ये भी पढ़ेंः PM मोदी कैबिनेट मीटिंग शुरू; एक के बाद एक 3 बैठकें होंगी, अमित शाह समेत कई मंत्री मौजूद
पाकिस्तान कर रहा उकसावे वाली बयानबाजी
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है। इधर भारत में पूरी तरह से खामोशी है। हालांकि सरकार के स्तर पर पीएम मोदी लगातार एक्टिव है। वहीं पाकिस्तान ने पहलगाम हमले के बाद लगातार छठी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। एलओसी पर बारामूला और कुपवाड़ा सेक्टर में फायरिंग की गई, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया है।
ये भी पढ़ेंः इजरायल का पाकिस्तान को झटका, फेक प्रोपेगेंडा का दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
17 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
38 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines