PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर के सेतु रमन ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
के सेतु रमन ने बतााय कि पीएम मोदी को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जेवियर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि धमकी देने की वजह नीजि दुश्मनी थी।
दरअसल, आरोपी ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि पड़ोसी से उसकी नीजि दुश्मनी थी और वो पीएम मोदी को पत्र के जरिए धमकी देकर उसे फंसाना चाहता था। के सेतु रमन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को फोरेंसिक की मदद से ढूंढ निकाला। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पीएम के दौरे पर कैसी है सुरक्षा व्यवस्था?
पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कोच्चि दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 2060 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके तहत दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक कंट्रोल भी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो में 15,000 और युवम-23 कार्यक्रम में 20,000 लोगों के आने की उम्मीद है। युवम-23 के प्रतिभागी केवल मोबाइल फोन ला सकते हैं।
उधर, भाजपा केरल अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने पीएम मोदी के राज्य के दौरे के पहले उन्हें धमकी को लेकर कहा कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) दुनिया की सबसे कुशल सुरक्षा एजेंसी है। पीएम का केरल दौरा बहुत ही सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा। एसपीजी पीएम मोदी की रक्षा करेगी। उन्हें (पीएम) कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम एक बड़ी सफलता होगी।
पीएम मोदी की सुरक्षा डिटेल्स हुई थी लीक
बता दें कि पीएम मोदी की सुरक्षा से जुड़ी डिटेल्स भी शनिवार को लीक हो गई थी। इस मामले पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि हैरानी की बात है कि पीएम की सुरक्षा के लिए जो इंतजाम किए जाने थे, उसका ब्योरा मीडिया और हजारों लोगों के व्हाट्सऐप ग्रुप में लीक हो गया, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात केरल सरकार की चुप्पी है। 24 घंटे के भीतर जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
संबंधित खबरें
पति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
15 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 hr agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
1 hr agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
3 hrs agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
5 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
16 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines