US Illegal Indian Immigrants Return: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अवैध प्रवासियों के खिलाफ (US Illegal Indian Immigrants Return) काफी सख्त होते नजर आ रहे हैं। इस बात का सबूत बीते दिन मिला जब डंकी रूट अमेरिका में घुसे 104 भारतीयों को अमेरिकी सैन्य प्लेन के द्वारा अमृतसर एयरपोर्ट पर छोड़ा गया। जान लें कि ये पहली खेप है जिसमें हरियाणा, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं। इसी बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्वीट कर प्रवासन करने वाले लोगों के लिए कहा है कि वो विक्टिम नहीं हैं।
विदेश विभाग ने किया ट्वीट
भारतीय प्रवासियों के लिए अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्वीट किया- अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने लिखा- बड़े पैमाने पर प्रवासन चाहने वाले कई लोग अक्सर रास्ते में पीड़ित होते हैं। यह किसी के लिए अच्छा नहीं है। बड़े पैमाने पर प्रवासन से लाभान्वित होने वाले अकेले तस्कर हैं। इस बात का सीधा सा मतलब है कि अमेरिका से निकाले गए लोग अवैध हैं लेकिन उन्हें विक्टिम नहीं।
अमृतसर में क्यों उतारा विमान?
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों का विमान बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसमें 104 प्रवासियों को लाया गया, जिसमें से अधिकतर लोग पंजाब और हरियाणा के थे। ऐसे में लोगों के दिमाग में सवाल आया कि आखिर प्लेन को दिल्ली क्यों नहीं उतारा गया। इसके पीछे की एक वजह ये भी आ रही है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के चलते ये कदम उठाया गया होगा। क्योंकि ऐसे हवाई जहाजों की लैंडिंग के समय सिक्योरिटी हाई रखने की जरूरत होती है। हालांकि किसी अधिकारी का ऑफिशियल मैसेज इस बारे में नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: जमीन बेच, घर गिरवी रख, बेटे को भेजा अमेरिका, 15 दिन में डिपोर्ट…टूटे सपने
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
5 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
6 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
8 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
9 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
10 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
10 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines