Live Updates
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तिरुवनंतपुरम से सी पी जॉन आगे
केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी केरल स्टेट कमेटी (CMPKSC) पार्टी के नेता सी पी जॉन आगे चल रहे हैं. सी. पी. जॉन ने 9863 वोटों के साथ लीड बनाई हुई है.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: रुझानों में बहुमत पार करने पर पार्टी ने मनाया जीत का जश्न
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में UDF की जीत का जश्न मनाया. नेताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: रुझानों में बहुमत पार करने पर पार्टी ऑफिस में खुशी का माहौल
केरल चुनाव नतीजों के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इस पर पार्टी ऑफिस में खुशी का माहौल है. कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल और लीडर रमेश चेन्निथला तिरुवनंतपुरम पार्टी ऑफिस में गले मिलते हुए.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तिरुवनंतपुरम सीट पर सी पी जॉन आगे
सीपीएम पार्टी के सी पी जॉन तिरुवनंतपुरम से आगे चल रहे हैं. सी पी जॉन 5458 वोटों के साथ आगे हैं. निर्दलीय उम्मीदवार सुधीर करमना 4098 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बीजेपी के करमना जयन 2355 के साथ पीछे चल रहे हैं.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तिरुवनंतपुरम में खोला गया स्ट्रॉन्ग रूम
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी कर दी गई है. तिरुवनंतपुरम में स्ट्रॉन्ग रूम को खोला गया.
watch | Keralam Elections 2026 | A strong room opened in Thiruvananthapuram. Counting of votes to begin shortly.(Video Source: IPRD) pic.twitter.com/qDqwIPTTFC
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: वोटों की गिनती शुरू
आज विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आ रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पर कौन जीत हासिल करेगा इसका फैसला आज हो जाएगा. कुछ ही देर में रुझान सामने आने लगेंगे.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026: जल्द शुरू होगी वोटों की गिनती
केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. वोटों की गिनती के साथ रुझान सामने आने लगेंगे और जीत-हार का फैसला होगा.
Thiruvananthapuram Assembly Election Result 2026: देशभर में पांच अलग-अलग राज्यों में चुनाव हुए थे. जिसके परिणाम आज आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 4 मई को आएंगे. केरल में 140 सीटों पर चुनाव हुआ था जिसके नतीजे आज आ रहे हैं. केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार करमना जयन और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार समिन सत्यदास के बीच मुकाबला है. आज वोटों की गिनती के बाद साफ होगा कि, तिरुवनंतपुरम सीट पर कौन जीत हासिल करेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा.
तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Thiruvananthapuram Assembly Candidates)
केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार समिन सत्यदास और बीजेपी के उम्मीदवार करमना जयन हैं. इनके साथ ही बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता एडवोकेट सेन उम्मीदवार हैं. इन तीनों बड़ी पार्टी के उम्मीदवार के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. तिरुवनंतपुरम विधानसभा से सी पी जॉन ने जीत हासिल की है.
विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (Vidhan Sabha Chunav Result 2026)
तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधा-सीधा मुकाबला है. इन दोनों में से कौन बाजी मारता है इसका फैसला आज हो जाएगा.
साल 2021 में चुनाव के नतीजे
साल 2021 के चुनाव में एडवोकेट एंटनी राजू ने तिरुवनंतपुरम विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने जनाधिपत्य केरल कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की थी. एडवोकेट एंटनी राजू को इस चुनाव में 48748 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के वी.एस. शिवकुमार को 41659 वोट मिले थे. एडवोकेट एंटनी राजू ने तिरुवनंतपुरम सीट पर 7089 वोटों से जीत हासिल की थी.
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
37 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
3 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
3 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
5 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines